महोडिया में पंचायत सीजन 4 की शूटिंग शुरू, गांव फुलेरा नाम से है फेमस

Dolly patil | Oct 24, 2024, 15:48 IST
Share
पंचायत 4 का श्री गणेश
पंचायत 4 का श्री गणेश

महोडिया गांव में 23 अक्टूबर से पंचायत के सीजन-4 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर और किरदारों का महोडिया पहुंचना भी शुरू हो गया है।

नफीस खान@सीहोर

सीहोर के महोडिया गांव में गुरुवार यानी 23 अक्टूबर से पंचायत के सीजन-4 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर और किरदारों का महोडिया पहुंचना भी शुरू हो गया है। बता दें कि पंचायत के पहले, दूसरे और तीसरे सीजन की शूटिंग भी इसी गांव में की गई थी। मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव महोडिया में वेब सीरीज पंचायत के सीजन एक, सीजन दो और सीजन तीन की शूटिंग हो चुकी है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा
टॉयलेट एक प्रेम कथा

कौन थी स्टार कास्ट

अभिनेता जितेन्द्र कुमार, रघुवीर यादव, अशोक पाठक और नीना गुप्ता की अदाकारी को लोगों ने काफी सराहा था। इसके बाद से ही सीहोर का ग्राम महोडिया देशभर में काफी चर्चित हुआ। अब एक बार फिर ग्राम महोडिया में वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है।

Panchayat Season 3 Review : हंसी मजाक और दबंगई से भरपूर

इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

फिल्म मेकर्स को जिले का ग्रामीण परिवेश और यहां की लोकेशन शूटिंग के हिसाब से उपयुक्त लगती है। बीते कुछ सालों में अनेकों फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग जिले के गांवों में हो चुकी है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा
टॉयलेट एक प्रेम कथा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गंगाजल-2, अभिनेता अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री, विद्या बालन की शेरनी, बाबी देअल, विक्रांत मैसी, सान्या मल्होत्रा फिल्म लव हॉस्टल, छोरी, चियर्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू, रवि किशन की टू ब्राइडस, अजय देवगन स्टारर आजाद फिल्म की शूटिंग यहां हो चुकी है। वहीं बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 2, महारानी, यशराज प्रोडक्शन द रेलवे मैन की शूटिंग भी यहां की गई है।

कब रिलीज होगी सीरीज

पंचायत सीरीज के मेकर्स ने सीजन 3 के प्रमोशन के समय कहा था कि इसके 2 और सीजन आ सकते है। उन्होंने कहा था कि फैंस को इसके अगले सीजन का ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि इसके चौथे सीजन का प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है। यही नहीं, उन्होंने कहा था कि चौथे सीजन के बाद एक और सीजन भी पाइपलाइन में है, जो शायद इस सीरीज का अंत करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में दर्शकों को कुछ नए चेहरे और किरदार भी देखने को मिल सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रियंका चोपड़ा
  • Panchayat
  • पंचायत
  • फुलेरा
  • पंचायत सीजन 4
  • Panchayat Season 4
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा