श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मां अहिल्या समिति से नागरिक अभिनंदन पर कांग्रेस का विरोध

Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 12:05 IST
Share
 श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत 9 सितंबर को इंदौर में नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस ने इस समारोह पर भ्रष्टाचार के आरोपों और मां अहिल्या के आदर्शों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है।

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत 9 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। उनका यहां पर मां अहिल्या नागरिक अभिनंदन समारोह समिति द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है।

कांग्रेस से मिश्रा ने इसलिए जताया विरोध

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने इसे समारोह को लेकर आपत्ति ली है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की आस्थाओं की सहभागिता को समर्पित मां अहिल्या की यह समिति बिना किसी की सहमति 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे इंदौर के RNT मार्ग स्थित रवीन्द्रनाट्य गृह में यह कार्यक्रम कर रही है। ट्रस्ट जुड़े चंपतराय के ख़िलाफ अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि ख़रीदी में हुए संगीन और प्रामाणिक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। यह राजनैतिक आयोजन पूर्णतः हमारी अस्मिता,सम्मान और वैश्विक पहचान मां अहिल्या के आदर्शों के ख़िलाफ़ है। यदि इसे निरस्त नहीं किया गया तो हम कार्यक्रम स्थल पर ही इसका विरोध करेंगे।

पूर्व स्पीकर महाजन से अपील इसे रोकें

मिश्रा ने कहा कि मां अहिल्या के आदर्शों को समर्पित हमारी आदर्श नेता आदरणीया सुमित्रा महाजन से मेरी सादर प्रार्थना है कि वह कृपाकर हमारी माता के सम्मान के नाम पर उनके आदर्शों का अपमान करने वाले इस घृणित आयोजन को रोकने के लिए संदर्भितों को निर्देश दें। जिन्हें उनका अभिनंदन करना है वह निजी स्तर या अपनी संस्थाओं के नाम पर करें हमें कोई आपत्ति नहीं है, मां अहिल्या के नाम का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके पहले इनका हुआ सम्मान

इसके पहले 24 अगस्त को इंदौर में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपालदास महाराज का सम्मान किया गया। यह आयोजन इंदौर नगर निगम और देव से महादेव नामक धार्मिक संस्था द्वारा हुआ। इसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही 100 से अधिक सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Champat Rai
  • चंपत राय
  • General Secretary Champat Rai
  • महासचिव चंपत राय
  • Trust General Secretary Champat Rai
  • ट्रस्ट महासचिव चंपत राय
  • Sumitra Mahajan
  • सुमित्रा महाजन
  • ताई सुमित्रा महाजन
  • इंदौर की सुमित्रा महाजन
  • श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट
  • Shri Ram Janmabhoomi Teerth Trust
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा