सीधी विधायक शुक्ला ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- हम असली बीजेपी, जिनको टिकट दिया वे नकली

Jitendra Shrivastava | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
सीधी विधायक शुक्ला ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- हम असली बीजेपी, जिनको टिकट दिया वे नकली
सीधी विधायक शुक्ला ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, बोले- हम असली बीजेपी, जिनको टिकट दिया वे नकली

सोमवार को विधायक केदारनाथ शुक्ला ने पैदल यात्रा निकाली, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। एक तरह से इस शक्ति प्रदर्शन से जनता असमंजस में है।

BHOPAL. सीधी जिले के सियासी गलियारों में उठापटक जारी है। बीजेपी ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर सांसद रीती पाठक को मैदान में उतारा है। सोमवार को विधायक ने पैदल यात्रा निकाली, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे। एक तरह से इस शक्ति प्रदर्शन से जनता असमंजस में है। सीधी जिले की राजनीति में नया मोड़ आ गया है, जहां सीधी के जीते हुए विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है और उनके जगह पर सीधी से सांसद रही रीति पाठक को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

पं. शुक्ला ने पैदल शक्ति प्रदर्शन किया

सीधी में विधायक शुक्ला ने पैदल यात्रा निकाली।

सोमवार, 2 अक्टूबर को सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सीधी शहर के कलेक्टोरेट चौराहे के पास से लेकर सीधी के विभिन्न वार्डों में पैदल शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला साफ तौर पर देखा गया है। लगभग 6000 कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई गई है। जहां तेजी से उनका काफिला बढ़ता हुआ सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 3, 4, 8, 12 तक निकला है। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भी देखने को मिला है।

यह खबर भी पढ़ें

पूर्व सीएम उमा भारती बोलीं- कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता, सरकार पर कसा तंज, लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई मंशा

हम असली बीजेपी हैं, जिनको टिकट दिया वे नकलीः केदारनाथ

बीजेपी से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक केदारनाथ शुक्ला ने गांधी जयंती के मौके पर विशाल जुलूस निकाला और आम सभा को संबोधित किया। टिकट कटने के बाद वह काफी नाराज चल रहे हैं। केदारनाथ शुक्ला ने कहा, ‘हम असली बीजेपी हैं, जिनको टिकट दिया गया है वे नकली बीजेपी है, यही मेरी लड़ाई है। इस दौरान उन्होंने सीधी सांसद और आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रीति पाठक पर जमकर हमला बोला। बता दें कि केदारनाथ शुक्ला ने टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं से एक हफ्ते का समय मांगा था और विधानसभा चुनाव लड़ने पर फैसला लेने की बात कही थी।

यह खबर भी पढ़ें

इंदौर में शुक्ला ने विजयवर्गीय को बताया 'घमंडी रावण', बोले- रावण का नहीं चला तो कैलाशजी का क्या चलेगा, कैलाश बोले- संजय बच्चा है

पार्टी में हैं और हमेशा रहेंगेः केदारनाथ शुक्ला

केदारनाथ शुक्ला ने पार्टी छोड़ने पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा, “हमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों द्वारा आने का निमंत्रण दिया गया, लेकिन मैं किसी दल में नहीं जाऊंगा।” उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी पदाधिकारी को बीजेपी से इस्तीफा नहीं देना है। क्योंकि हम भारतीय जनता पार्टी में हैं और रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बार भी चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है। उन्होंने यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया है कि अभी वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं अभी भी संशय बरकरार है। पर उनका आज का शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में खुद बीजेपी के लिए ही संकट बनता हुआ नजर आ रहा है।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Sidhi MLA Kedarnath Shukla
  • show of strength with workers
  • Shukla said
  • we are the real BJP
  • सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला
  • कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन
  • शुक्ला बोले हम असली बीजेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा