RSS ज्वाइन नहीं की तो प्रोफेसर को पीटा, HC बोला: SP-TI पर दर्ज हो केस
Raj Singh | Dec 20, 2024, 12:08 IST
RSS
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से खबर है। यहां के सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के साथ मारपीट और उसे बाथरूम में बंद करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के साथ मारपीट और उसे बाथरूम में बंद करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया कि आरोपियों के साथ-साथ एसपी और टीआई के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए।
![RSS NEWS]()
जबलपुर पुलिस के सामने हुई युवक की पिटाई, CSP बोले- शांतिपूर्ण था धरना
रामजस चौधरी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद बताया कि अक्टूबर 2023 में एक टीचर डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने कॉलेज में आरएसएस की मीटिंग जॉइन करने के लिए कहा था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद, 15 फरवरी 2024 को उन्हें कॉलेज के बाथरूम में आधे घंटे तक बंद कर दिया गया। मई 2024 में राज किशोर तिवारी ने धमकी दी, और 26 जुलाई को कॉलेज के प्रिंसिपल के दफ्तर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
रामजस ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को जब वह कॉलेज से घर जाने के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी तीन लोग हथियार लेकर आए और उनकी सरेराह पिटाई की। घायल होने पर वह रामजस अस्पताल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के बजाय अज्ञात लिख दिया। इसके बाद थाना प्रभारी दीपक सिंह ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें गाली-गलौज की और चार घंटे तक थाने में बैठाए रखा। रामजस ने एसपी रविंद्र वर्मा से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने आवेदन फाड़ दिया और धमकी दी कि अगर वह फिर आए तो उन्हें थाने में बंद करवा देंगे।
PWD इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, जानें क्यों भड़का युवती का गुस्सा
रामजस ने कोर्ट में मारपीट में घायल होने की तस्वीरें भी पेश की। उनका आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और जब उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की, तो कॉलेज प्रिंसिपल ने उन्हें नौकरी से हटा दिया। इस पर भी हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख 5 जनवरी 2025 तय की है। रामजस के वकील, सीनियर एडवोकेट रामेश्वर सिंह ने भी कोर्ट में यह बात उठाई कि याचिका दायर करने के अगले ही दिन कॉलेज ने रामजस को बर्खास्त कर दिया था। कोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और इसके अगले चरण की सुनवाई 5 जनवरी को होगी।
एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो- कोर्ट
दरअसल, यह घटना 12 सितंबर 2024 की है, जब सतना के डॉ. रामजस चौधरी ने 9 दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सीधी एसपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया और पुलिस की अनदेखी पर पीड़ित को एसपी रविंद्र वर्मा और मझगवां टीआई दीपक सिंह के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की सलाह दी।
RSS NEWS
जबलपुर पुलिस के सामने हुई युवक की पिटाई, CSP बोले- शांतिपूर्ण था धरना
कब का है मामला?
एसपी-टीआई पर पीड़ित का आरोप
PWD इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, जानें क्यों भड़का युवती का गुस्सा
5 जनवरी को फिर सुनवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari