सीधी रेप कांड : पीड़ित लड़की हिम्मत न दिखाती तो चलता रहता ये गंदा खेल

Shreya Nakade | May 26, 2024, 07:43 IST
Share
सीधी रेप कांड पीड़िता
सीधी रेप कांड पीड़िता

मध्य प्रदेश के सीधी रेप कांड की 18 वर्षीय पीड़िता की हिम्मत के कारण पूरे मामले का खुलासा हो पाया। इस लड़की ने आरोपी के हाथ और चेहरा देखा था...

सीधी में 7 आदिवासी लड़कियों से रेप करने वाले तीन आरोपियों का खुलासा होने से सनसनी फैली हुई है। आरोपी वाइस मैजिक एप के जरिए लड़कियों से महिला बनकर फोन पर बात करते, फिर उन्हें झांसे में लेकर अज्ञात जगह पर बुलाते और रेप करते। ये काम इतने शातिर तरीके से हो रहा था कि पीड़ित लड़कियों ने आरोपियों के चेहरे तक नहीं देखे थे। लेकिन एक लड़की ऐसी थी जो आरोपी को हाथ और सूरत पहचानती थी। उसने ही ने हिम्मत दिखाकर यह पूरा मामला उजागर किया।

एक महीने पहले किया था रेप

सीधी रेप केस ( sidhi rape case ) का खुलासा करने वाली पीड़िता सिंगरौली की रहने वाली है। 18 वर्षीय लड़की सीधी में अपने चाचा के साथ बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। 20 अप्रैल को आरोपी ने शाम 4 बजे उसे मोबाइल पर फोन किया। आरोपी ने कॉलेज की मैडम बनकर बात करी। फोन पर मैडम बन आरोपी बोला कि आवास के लिए पैसे आ गए हैं। मेरे पास आकर फॉर्म भर दो। आरोपी ने आज ही फॉर्म भरने पर जोर दिया, नहीं तो पैसे अटक जाएंगे। ऐसे में लड़की आरोपी के बताए स्थान पर पहुंच गई।

पहुंचने पर पीड़िता ने जिस नंबर से कॉल आया था उस पर कॉल किया। मैडम बोली कि अब मैं घर आ गई हूं। एक लड़का बाइक पर तुम्हें लेने आएगा और मेरे घर तक छोड़ देगा। बाइक पर एक लड़का आया। लड़का उसे बाइक पर बिठाकर ले जाने लगा। शाम के 7 बजे के आस-पास उसने एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। कुछ अनहोनी के डर से लड़की ने भागना चाहा, पर आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसका रेप किया।

ये खबर भी पढ़िए...

सीधी रेप केस : आवाज बदलकर आदिवासी छात्राओं से रेप करने वाले के घर चलेगा बुल्डोजर

लड़की ने देखा था आरोपी का चेहरा

लड़की ने जब भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के चलते लड़की शांत हो गई। आरोपी को लगा की वह बेहोश हो गई। इस समय आरोपी ने मोबाइल का टॉर्च जलाया। लड़की ने इस रोशनी में आरोपी का चेहरा देख लिया। साथ ही उसके जले हुए हाथ भी दिखाई दिए। रेप करने के बाद आरोपी ने उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। यहां से किसी तरह लड़की सुबह 5 बजे निकली और अपने नानी के गांव पहुंची। उसने शर्म और डर से रेप की बात नहीं बताई।

ये खबर भी पढ़िए...

रेप से जन्मे बेटे ने मां को दिलाया इंसाफ, 30 साल बाद दोषी को सजा

अन्य लड़कियों से रेप की बात पता चलने पर की शिकायत

जब पीड़िता को पता चला की उसके अलावा पड़ोस के गांव की लड़की के साथ भी यह घटना हुई है तो उसमें हिम्मत आई। पीड़िता ने पहले परिजनों को सारी बात बताई। मझौली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच की जा रही है।ईजी रीवा महेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक अभी तक 4 छात्राएं ही सामने आई हैं। अन्य तीन छात्राओं का पता लगाया जा रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेप
  • आदिवासी लड़कियों से रेप
  • सीधी रेप केस
  • वाइस मैजिक एप
  • sidhi rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज