सीहोर में कॉलेज छात्रा से रेप, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Jun 18, 2025, 23:52 IST
Share
college-student-rape
college-student-rape

सीहोर में एक कॉलेज छात्रा ने दो मुस्लिम भाइयों पर रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच जारी है।

MP News : मध्य प्रदेश के सीहोर में एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज छात्रा ने दो भाइयों और एक मौलवी पर रेप और धर्मांतरण का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि दो भाइयों ने उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। इसके साथ ही उसे धर्म बदलने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच शुरू कर दी है।

धमकाकर घर बुलाकर किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है और सीहोर की निवासी है। 2022 में उसके घर के पास रहने वाले जुबैर मंसूरी ने उसे अपनी पसंदगी जताई। छात्रा ने मना किया, लेकिन जुबैर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। धमकी देने के बाद, जुबैर ने मई 2022 में उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जुबैर से संपर्क तो बंद कर लिया, लेकिन उसने परिवार को मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इस डर से वह फिर से जुबैर से मिलने लगी।

ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजना की सिल्वर जुबली : महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक बदलाव

जुबैर के भाई ने भी किया शारीरिक शोषण

पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2022 में जुबैर ने फिर से उसे अपने घर बुलाया। उसके बड़े भाई शोएब (सोहेल) ने उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। शोएब ने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी, तो उसकी फोटो वायरल कर देगा। बदनामी के डर से छात्रा ने उसकी बात मानी और शारीरिक शोषण का शिकार हुई। इसके बाद जुबैर ने उसे कहा कि उनके परिवार में यह सब चलता है और उसे यह सब करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए... SDM की फर्जी सील और हस्ताक्षर से जारी हो रहे थे BPL कार्ड, आरोपी महिला पर FIR दर्ज

कलमा पढ़वाकर नाम बदलवाने की कोशिश

2024 में जुबैर ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसे मस्जिद में रहने वाले हाफिज साहब आरिफ से मिलवाया। हाफिज साहब ने उसे मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने से मना किया और जबरन कलमा पढ़वाने की कोशिश की। इसके बाद, पीड़िता का नाम बदलकर जैनब मंसूरी रखा गया। जुबैर ने उसे कहा कि वह इस प्रक्रिया के बाद उसका निकाह कराएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... विभागीय जांच और निलंबन के दागी आरटीओ को मनमानी पोस्टिंग

इंस्टाग्राम पर आईडी बनवाने का दबाव

पीड़िता ने बताया कि जुबैर ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी बनवाई और उसे उस आईडी से अकाउंट चलाने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा ने अपने परिवार से सारी बातें बताईं और उन्हें साथ लेकर थाने पहुंची। इसके बाद जुबैर, शोएब और हाफिज साहब आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... पत्रकारित्रा में उल्लेखनीय कार्य के लिए लंदन की संसद में MP के मनोज मनु का सम्मान

पुलिस की कार्रवाई

एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह केस धारा 376, 363, 366, 376(2n), पॉक्सो एक्ट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत दर्ज हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गहन जांच जारी है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • कॉलेज
  • छात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती