सिंहस्थ 2028 में साधु-संतों के लिए उज्जैन में होगी स्थायी जगह

Madhav Singh | Oct 21, 2024, 13:19 IST
Share
simhastha 2028 cm yadav
simhastha 2028 cm yadav

सीएम मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 को लेकर कई अहम निर्णय लिए हैं। अब अस्थायी पंडाल को हटाकर उसकी जगह स्थायी निर्माण की बात कही। उन्होंने हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में भी साधु-संतों के लिए जगह स्थायी करने का फैसला लिया है।

नासिर खान @ उज्जैन

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सिंहस्थ से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी देते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सरकार निर्णय लेने जा रही है। अब उज्जैन में भी हरिद्वार की तर्ज पर सिंहस्थ क्षेत्र में अखाड़ो से जुड़े साधु-संतोंं को अपनी-अपनी जगह पर ही स्थायी पंडाल का निर्माण करना होगा। इस निर्णय से उज्जैन में सिंहस्थ का एहसास सदैव ही बना रहेगा और धार्मिक नगरी में संतों का आगमन भी।

MP : सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटी मोहन सरकार , सीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय की समिति का गठन

उज्जैन में बनेंगे सभी के आश्रम

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार ने साधु-संतों, महामंडलेश्वर को उज्जैन में स्थायी रूप से जगह देने की योजना बनाई है। अब सिंहस्थ के अलावा भी साधु संतों और भक्तों को आम दिनों में आने-जाने और कथा, भागवत करने में समस्या आती है। सभी को भूखंड की आवश्यकता होती है। हरिद्वार हमारी आदर्श धर्म नगरी है, उसी के तर्ज पर हम उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से सभी साधु-संतों, महामंडलेश्वर, महंतों और अखाड़ों के प्रमुखों को आंमत्रित कर उज्जैन में उनके आश्रम बनें, इस पर प्रयास करेंगे। साधु संतों के आश्रम के बाद हम सभी समाजों की धर्मशालाओं के निर्माण की योजना भी बनाएंगे।

उज्जैन सिंहस्थ में इस बार क्या होने वाला है खास, 3 साल पहले से ही तैयारियां शुरू

जमीन दान करना चाहें तो कर सकते हैं

उन्होंने कहा कि किसान अगर साधु संतों को जमीन देना चाहे तो उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से दे सकेंगे| इसके साथ ही सिंहस्थ क्षेत्र में अगर कोई सामाजिक रूप से धर्मशाला, हॉस्पिटल, कॉलेज, स्कूल का निर्माण करना चाहता है तो उन्हें भी अवसर दिया जाएगा, लेकिन पहला अधिकार साधु-संतों का होगा। हमारा प्रयास है कि 12 साल में होने वाले सिंहस्थ का एहसास सदैव बना रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्यप्रदेश में साधु-संत
  • सिंहस्थ 2028
  • उज्जैन न्यूज हिंदी
  • एमपी के सीएम मोहन यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि