तीर्थ यात्रियों को सौगात, सिंधु दर्शन करने के लिए 25 हजार देगी सरकार!
Sourabh Bhatnagar | Jan 07, 2025, 11:25 IST
sindhu-darshan-yatra-madhya-pradesh-subsidy 1
मध्यप्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों के लिए सिंधु दर्शन यात्रा पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। यह योजना 2023 में घोषित हुई थी, लेकिन इस बार इसके लागू होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश में तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ी घोषणा सामने आ सकती है। लद्दाख में होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा (Sindhu Darshan Yatra) के लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक यात्री को 25 हजार तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने 2023 में यह घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इस बार इस योजना को अमलीजामा पहनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
![सिंधु दर्शन यात्रा संपन्न, आज घरों को लौटेंगे श्रद्धालु, देश-विदेश से साढ़े तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे लेह - Sindhu Darshan Yatra concludes devotees ...]()
महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज
पूर्व में मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों को 10 हजार रुपए तक की प्रतिपूर्ति दी जाती थी। यह योजना 2017 में बंद हो गई थी। 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे 25 हजार रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इस बार सिंधी अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी (Rajesh Wadhwani) ने इस घोषणा के लागू होने की संभावना जताई है।
![सिंधु दर्शन - यात्रा दृष्टिकोण]()
श्री सीमेंट भरे ट्रक ने तीर्थ यात्रियों को कुचला , 2 बच्चों की मौत
सिंधी समाज के लिए सिंधु नदी (Sindhu River) का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन सिंधु यात्रा समिति दिल्ली (Sindhu Yatra Samiti Delhi) और भारतीय सिंधु सभा करती हैं। हर सिंधी के लिए सिंधु तट पर जलदेव की पूजा करना एक विशेष अनुभव होता है।
सिंधु दर्शन यात्रा संपन्न, आज घरों को लौटेंगे श्रद्धालु, देश-विदेश से साढ़े तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे लेह - Sindhu Darshan Yatra concludes devotees ...
धर्मस्व विभाग की पहल
धर्मस्व विभाग और सिंधी अकादमी के बीच अनुदान राशि को लेकर पत्राचार जारी है। हर साल जून में होने वाली इस यात्रा के लिए मध्यप्रदेश से करीब 200 यात्रियों का चयन किया जाता है। इस बार कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। अगर आवेदन अधिक आते हैं, तो कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स (Computerized Draw of Lots) के जरिए चयन होगा। साथ ही 10% अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी।
अनुदान की प्रक्रिया
सिंधु दर्शन - यात्रा दृष्टिकोण
श्री सीमेंट भरे ट्रक ने तीर्थ यात्रियों को कुचला , 2 बच्चों की मौत
सिंधु नदी का महत्व
सिंधी समाज के लिए सिंधु नदी (Sindhu River) का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। सिंधु दर्शन यात्रा का आयोजन सिंधु यात्रा समिति दिल्ली (Sindhu Yatra Samiti Delhi) और भारतीय सिंधु सभा करती हैं। हर सिंधी के लिए सिंधु तट पर जलदेव की पूजा करना एक विशेष अनुभव होता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari