सिंगरौली हादसा : गुस्साए ग्रामीणों ने अडानी ग्रुप की 5 बसों और 3 ट्रकों को आग लगाई

Sandeep Kumar | Feb 15, 2025, 08:09 IST
Share
singeroli-accident-adani
singeroli-accident-adani

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यहां कोयले से लदे हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की जान चली गई। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक-बस समेत आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी।

सिंगरौली में एक सड़क हादसे के दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और उन्होंने अडानी कंपनी के पांच बसों और तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसक घटना में एक बस और एक ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई। घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी मनीष खत्री भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में सड़क हादसा, घायल जिला शिक्षा अधिकारी की मौत

दो युवकों की दर्दनाक मौत

घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुई, जब अमिलिया के जंगल में एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। यह ट्रेलर अमिलिया कोयला खदान से कोल यार्ड की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, लेकिन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर ने छह लोगों की ली जान

ग्रामीणों का आक्रोश

सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने खदान प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय के लिए खदानों की गाड़ियों की आवाजाही भी रुक गई। बाद में जैसे ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ियों को रोककर उनमें आग लगा दी।
ये खबर भी पढ़िए...MP में बड़ा हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत

आगजनी की घटनाओं का सिलसिला

घटना के बाद, ग्रामीणों ने एक के बाद एक पांच बसों और तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनकी कार्रवाई में हस्तक्षेप किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनमें बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू शामिल थे, जिनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया।

ये खबर भी पढ़िए...पन्ना के सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

कंपनी के कर्मचारियों की स्थिति

आगजनी और हिंसा के कारण कंपनी के कर्मचारियों की स्थिति भी कठिन हो गई। घटना के बाद शाम के समय लगभग 8 बजे जब जनरल शिफ्ट खत्म हो रही थी, तो 5 बसें कर्मचारियों को लेकर बाहर आईं। इन बसों में करीब 200 कर्मचारी सवार थे। लेकिन भीड़ के देखे जाने के बाद सभी कर्मचारी और ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद शाम की शिफ्ट के कर्मचारी भी काम पर नहीं पहुंचे।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • अडानी गौतम
  • अडानी ग्रुप
  • सिंगरौली न्यूज
  • सड़क हादसा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज