सिंगरौली में महिला मरीज ने डॉक्टर को किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख

Aman Vaishnav | May 15, 2026, 13:49 IST
Share
singrauli doctor honeytrap case woman arrested blackmailing
singrauli doctor honeytrap case woman arrested blackmailing

सिंगरौली में एक महिला ने डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। महिला ने डॉक्टर से वीडियो की धौंस दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की। आरोपी महिला पहले मरीज बनकर डॉक्टर के पास इलाज कराने आई थी।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक ऐसी महिला को पकड़ा है, जो एक डॉक्टर को उसके अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला पहले मरीज बनकर डॉक्टर के पास इलाज कराने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। इसके बाद महिला ने डॉक्टर को अपने जाल में फंसा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

कैसे शुरू हुई डॉक्टर और महिला की बातचीत?

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम साक्षी है। वह उसी मोहल्ले में रहती है जहां डॉक्टर का क्लिनिक है। कुछ समय पहले साक्षी इलाज के बहाने डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंची थी। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी शुरू हो गई थी।

शुरुआत में मामला सामान्य बातचीत तक ही सीमित था। इस दौरान डॉक्टर और महिला के बीच कुछ रुपयों का लेन-देन भी हुआ था। जब डॉक्टर ने अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने उसे फंसाने की साजिश रच डाली।

वीडियो कॉल और 5 लाख की डिमांड

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 मई को साक्षी ने उन्हें वीडियो कॉल किया था। बातचीत के दौरान ही महिला ने बड़ी चालाकी से डॉक्टर का एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही वीडियो महिला के हाथ लगा उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।

साक्षी ने डॉक्टर को वह वीडियो दिखाया और धमकी दी कि यदि उसे 14 मई तक पांच लाख रुपए नहीं दिए गए, तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। डॉक्टर इस धमकी से बुरी तरह घबरा गए और उन्होंने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

adbf618b-273
adbf618b-273


पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

सिंगरौली के एसपी शियाज के एम ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को शक है कि महिला अकेले इस काम को अंजाम नहीं दे रही थी। इस साजिश में उसका एक पुरुष मित्र भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है।

सात दिन की रिमांड पर आरोपी

  • पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया है। साथ ही सात दिन की रिमांड मांगी है।
  • पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि क्या इस महिला ने पहले भी किसी और को अपना शिकार बनाया है।
  • महिला का साथ देने वाले उसके पुरुष दोस्त की तलाश तेज कर दी गई है।

सावधानी ही बचाव है

इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति या हाल ही में हुई जान-पहचान वाले व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल करते समय या निजी बातें साझा करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में कुत्ते ने की गंदगी तो मालिक पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

जीते-जी अपनी तेरहवीं कर रहा बुजुर्ग, कार्ड पर लिखा- हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था

मध्यप्रदेश न्यूज:आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर

एमपी न्यूज: मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद गरमाया माहौल, धार्मिक टिप्पणी के बाद बवाल

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सोशल मीडिया
  • वीडियो कॉल
  • सिंगरौली
  • डॉक्टर
  • अश्लील वीडियो
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा

By VINAY VERMA

दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, नवंबर से मिलेगा फायदा
भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब

By Ramanand Tiwari

भाजपा युवा मोर्चा की किस्तों में नियुक्तियां: 11 महीने बाद 19 जिलाध्यक्ष घोषित, पांच जिलों में महामंत्री के नाम गायब
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर

By Amresh Kushwaha

भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस

By Ramanand Tiwari

MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी

By

मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे

By Ramanand Tiwari

एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे
CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें