इंदौर में भारी बारिश से हालत खराब, आपदा प्रबंधन के लिए नंबर जारी, कलेक्टर से लेकर महापौर तक सड़कों पर उतरे

Rahul Garhwal | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में भारी बारिश से हालत खराब, आपदा प्रबंधन के लिए नंबर जारी, कलेक्टर से लेकर महापौर तक सड़कों पर उतरे
इंदौर में भारी बारिश से हालत खराब, आपदा प्रबंधन के लिए नंबर जारी, कलेक्टर से लेकर महापौर तक सड़कों पर उतरे

इंदौर में भारी बारिश से हालत खराब हो गए हैं। आपदा प्रबंधन के लिए नंबर जारी किए गए हैं। कलेक्टर से लेकर महापौर तक सड़कों पर उतरे हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश शनिवार सुबह आफत में बदल गई है। 24 घंटे में 10 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। इससे कई घरों में पानी घुस गया है। लोग घर में ही कैद हैं। महेश नगर में निचली बस्ती के घरों को खाली करा लिया गया है। लोगों की मदद के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में नंबर 93295 55202, 0731 253 5555, 0731 4030100 जारी किए गए हैं। शनिवार को स्कूलों की छुट्‌टी रखी गई है।

कलेक्टर और महापौर सड़कों पर उतरे

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी रातभर से रेस्क्यू ऑपरेशन से मॉनिटरिंग कर रहे हैं और वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य पार्षद, अधिकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। बचाव दल लगातार लगा हुआ है। प्रशासन फंसे हुए लोगों के लिए 15 हजार फूड पैकेट बनवा रहा है।

WhatsApp Image 2023-09-16 at 11.16.49 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-09-16 at 11.16.49 AM.jpeg


मिनी बस फंसी, 15 लोगों को बचाया

शनिवार सुबह सुपर कॉरिडोर पर सर्विस रोड की पुलिया से स्टाफ की मिनी बस बह गई। 15 लोग सवार थे, सभी को बचा लिया गया है। गांधी नगर क्षेत्र और एमआर-10 वाले हिस्से में पानी भर गया। कई कॉलोनियों में घुटने-घुटने पानी भरा हुआ है। भारी बारिश के कारण यशवंत सागर डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं। शहर के सभी तालाब पूरी क्षमता से भर गए हैं।

Screenshot 2023-09-16 163502.jpg
Screenshot 2023-09-16 163502.jpg


कलेक्टर ने कहा पर्यटन स्थल नहीं जाएं, मोरटक्का पुल बंद

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी को घर पर रहने की अपील की है और कहा है कि वे शहर के आसपास पर्यटन स्थलों की ओर नहीं जाएं। ये सुरक्षित नहीं है। उधर, खंडवा रोड पर नर्मदा का मोरटक्का पुल बंद कर दिया गया है। ओंकारेश्वर में मूर्ति अनावरण में जाने वाले लोगों को नहीं आने की सलाह दी गई है।

इंदौर प्रेस कॉम्प्लेक्स

देपालपुर में 1 दिन में 10 इंच बारिश

सीजन की ये सबसे तेज और घनघोर बारिश है। 24 घंटे में 7 इंच बारिश के साथ शहर की सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया। अब तक कुल 39 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। ये सामान्य से 2 इंच ज्यादा है। उधर, देपालपुर में 1 दिन में रिकॉर्ड 10 इंच बारिश हुई है। होमगार्ड और सिविल डिफेंस के दल को भी पूरे उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Home - 2023-09-16T165609.679.jpg
Home - 2023-09-16T165609.679.jpg


निशुल्क भोजन, एंबुलेंस के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क

शहर में तेज बारिश की वजह से बस्ती क्षेत्रों में जलभराव या कोई भी समस्या, किसी को भी आई हो वह अपने नजदीकी क्षेत्र के दिए हुए नम्बर पर सम्पर्क करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। निशुल्क भोजन, एम्बुलेंस आदि के लिए संपर्क कर सकते हैं। गौमाता, शावक, आदि जीवों की मदद के लिए भी संपर्क कर सकते हैं।

  1. जिला आपदा प्रबंधन जिला आपदा प्रबंधन संपर्क - 9301131488
  2. ज्ञानेंद्र मोनिका पुरोहित दिव्यांग हेल्पलाइन - 9425053971
इंदौर आपदा प्रबंधक परिवार

सिद्दार्थ शर्मा (अदभुत कम्युनिटी) - बिजासन क्षेत्र - 8827403046

पवन अग्रवाल परदेशीपुरा - 9827286535

अक्षय भैया (रोटी बैंक) राउ क्षेत्र - 96693 04274

शशि सातपुते (संस्था कृष्णसखी) हवा-बंगला क्षेत्र - 8461898881

नेहा शर्मा जी (आयुष संस्थान) बंगाली चौराहा क्षेत्र - 9009008535

सुरेश जी (साई सुरजनी संस्थान) पाटनीपुरा - 9039038913

साजिद जी (मीरा फाउंडेशन) चंदननगर - 7770881259

अभिषेख शुक्ला जी (अभियांजली संस्था) बिचौली मर्दाना, कनाड़िया क्षेत्र - 9111032866

मनप्रीत सिंह (यास ग्रुप) - गंगवाल और क्षेत्र - 9907671618

किसी भी परिस्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क

कलेक्टर इलैया राजा टी - 919893775673

अपर कलेक्टर सपना एम लोवंशी - 8889905050

एडिशनल कलेक्टर रोशन राय - 9893770588

एसडीएम राकेश परमार - 7354384652

एसडीएम ओम नारायण सिंह - 9981472525

एसडीएम घनश्याम धनगर - 9826847514

एसडीएम अजीत श्रीवास्तव - 9425064440

एसडीएम कल्याणी - 8827060646

एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम - 9893745932

कंट्रोल रूम नंबर

मोबाइल - 9329555202

टेलीफोन - 07312535555, 07314030100

कलेक्टर इलैया राजा टी ने की अपील

जैसा कि आप सभी को जानकारी है कि मौसम विभाग ने इंदौर जिला एवं संभाग में दिनांक 16 एवं 17 को अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने इस हेतु आपदा प्रबंधन संबंधी सभी तैयारियां की हुई हैं एवं जिला प्रशासन किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने में सक्षम व तत्पर है। लगातार भारी बारिश से सभी नदी-नाले पूर पर हैं व आज और कल भी अतिवृष्टि संभावित है। अतः आप सभी नागरिकों से भी अनुरोध है कि शनिवार, रविवार वीकेंड के दिनों मे इंदौर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें। नदी, नालों में पूर, अचानक पानी बढ़ना, बाढ़, फिसलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ट्रैफिक जाम जैसी परिस्थियां भी निर्मित हो सकती हैं। नदी, नालों, रपटों के ऊपर से पानी बहने के दौरान वाहन निकाले जाने की सूचना प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जावेगी। कृपया जीवन की अमूल्यता के दृष्टिगत सावधान, सजग व सुरक्षित रहें। धन्यवाद।

Tags:
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • Heavy rain in Indore
  • इंदौर में भारी बारिश
  • 10 inches of rain in 24 hours in Indore
  • school holiday in Indore
  • helpline number released
  • इंदौर में 24 घंटे में 10 इंच बारिश
  • इंदौर में स्कूलों की छुट्टी
  • हेल्पलाइन नंबर जारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा