Smriti-Palash Wedding: क्या 7 दिसंबर को हो रही स्मृति-पलाश की शादी? मंधाना के भाई ने दी जरूरी अपडेट

Kaushiki | Dec 03, 2025, 10:52 IST
Share
smriti-mandhana-palash-muchhal
smriti-mandhana-palash-muchhal

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस जारी है। 23 नवंबर की शादी टलने के बाद 7 दिसंबर की अफवाह उड़ी थी। इसे स्मृति के भाई श्रवण ने साफ झूठ बताया है।

Smriti Mandhana Wedding: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस जारी है। दोनों की शादी पहले 23 नवंबर को होने वाली थी जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी। हल्दी और प्री-वेडिंग फंक्शन भी पूरे हो गए थे। ऐसे में ऐन मौके पर एक बड़ी मुश्किल आ गई और शादी को टालना पड़ा था।

इसकी वजह थी स्मृति के पापा की अचानक तबीयत खराब होना। अब सोशल मीडिया पर 7 दिसंबर की डेट की अफवाहें उड़ रही हैं। स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इसे पूरी तरह से फेक न्यूज बता दिया है। फैंस को अब इस पावर कपल की शादी की नई ऑफिशियल तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें...

इस वजह से टली Smriti Mandhana और पलाश मुच्छल की शादी, पलाश की मां ने बताई सच्चाई

Palash Muchhal:कौन हैं पलाश मुछाल? जिनकी दुल्हनिया बनेंगी स्मृति मंधाना,  वीडियो से की सगाई की अनाउंसमेंट - Smriti Mandhana Confirms Engagement With  Palash Muchhal Who Makes Tattoo ...
Palash Muchhal:कौन हैं पलाश मुछाल? जिनकी दुल्हनिया बनेंगी स्मृति मंधाना, वीडियो से की सगाई की अनाउंसमेंट - Smriti Mandhana Confirms Engagement With Palash Muchhal Who Makes Tattoo ...

क्यों टली थी शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति और पलाश की शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

इस बड़ी फैमिली प्रॉब्लम के कारण दोनों परिवारों को शादी को इमीडियेट टालना पड़ा। हालांकि, कुछ ही दिनों में उनके पिता की सेहत में सुधार हो गया। वो डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें

जैसे ही शादी टली, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा कर दिया कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

इस नई तारीख की खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। कई लोग इस डेट को सच मानकर सवाल पूछने लगे थे। फैंस भी पूरे एक्साइटेड हैं: एक यूजर ने लिखा, "7 दिसंबर को शादी होगी, सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और रिलेटिव्स होंगे!" दूसरे ने बधाई भी दे डाली।

ये खबर भी पढ़ें...

पिता की तबीयत बिगड़ने से Smriti Mandhana और पलाश मुछाल की ग्रैंड वेडिंग टली, मैनेजर ने किया कन्फर्म

Smriti Mandhana wedding : स्मृति–पलाश की शादी पर भाई का अपडेट, 7 दिसंबर  वाली डेट फिर निकली अफवाह?
Smriti Mandhana wedding : स्मृति–पलाश की शादी पर भाई का अपडेट, 7 दिसंबर वाली डेट फिर निकली अफवाह?

स्मृति के भाई ने दिया फाइनल अपडेट

इन अफवाहों (अफवाहें सोशल मीडिया) पर स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी तक शादी की कोई नई तारीख तय नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जो भी बातें चल रही हैं वे पूरी तरह से झूठी हैं। श्रवण ने सीधे शब्दों में कहा, "मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शादी फिलहाल अभी भी टली हुई है।"

g67cqzya8aacir4_1764684677-844914
g67cqzya8aacir4_1764684677-844914

g67crf5bkaujqjr_1764684690-126303
g67crf5bkaujqjr_1764684690-126303

डिलीट हुईं शादी की तस्वीरें और वीडियो

आपको बता दें कि, शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से प्री-वेडिंग फंक्शन की सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे।

वहीं दूसरी तरफ पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने भी बताया कि 23 नवंबर को जो हुआ। इससे दोनों परिवार बेहद निराश और दुखी हैं।

हमें ये फैसला मजबूरी में लेना पड़ा। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (Smriti Mandhana Boyfriend)पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस को उनकी शादी की ऑफिशियल तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें...

Most Awaited Movies 2026: शाहरुख की किंग से महेश बाबू की वाराणसी तक, न्यू ईयर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

धनुष-कृति की फिल्म ने मस्ती 4 और दे दे प्यार दे 2 को दी तगड़ी पटखनी, जानें Box Office Report

Tags:
  • Smriti Mandhana
  • स्मृति मंधाना
  • सोशल मीडिया
  • अफवाहें सोशल मीडिया
  • Palash Muchhal
  • Smriti Mandhana Boyfriend
  • Smriti Mandhana Wedding
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा