सोमवती अमावस्या पर शिप्रा-नर्मदा नदी में स्नान, उमड़ा भक्तों का हुजुम
Raj Singh | Dec 30, 2024, 10:31 IST
bhagat
सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने उज्जैन की मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिप्रा घाट और सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में स्नान करने पहुंचे।
सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने उज्जैन की मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिप्रा घाट और सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में स्नान करने पहुंचे। रविवार रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका था, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सुरक्षा के इंतजाम के लिए तैनात की गई थीं।
उज्जैन आए श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालु यहां आस्था में डूबे नजर आए।
![mahakal]()
रात से ही शिप्रा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इसके अलावा, महाकाल मंदिर और अन्य शहर के मंदिरों में दर्शन के लिए भी भक्तों की लंबी कतारें लगी थीं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एकत्रित करने के लिए पुलिस ने बेरिकेट्स लगाए थे और पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
![maa]()
सोमवती अमावस्या पर सोमकुंड में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसके बाद श्रद्धालु श्री सोमेश्वर-जलपेश्वर महादेव के दर्शन और पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्नान और पूजा करने से जन्म पत्रिका में मौजूद चंद्रमा के दोष समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है।
![Shipra]()
पवित्र स्नान के बाद भक्तों ने बाहर बैठे भिक्षुकों को दान-पुण्य दिया। श्रद्धालुओं के लिए यहां दान और पुण्य कर्म करने का भी विशेष महत्व है, जिससे उनका जीवन संवरता है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
शिप्रा नदी में स्नान की परंपरा
सोमवती अमावस्या का पर्व उज्जैन में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन शिप्रा नदी के रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे। इसके साथ ही सोमतीर्थ पर सोमकुंड में स्नान करने की भी परंपरा है। यहां भक्तों ने पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण भी किया।
mahakal
शिप्रा घाट और अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़
maa
सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व
Shipra
श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य में भी भाग लिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari