मुख्यमंत्री शिवराज के श्राद्ध वाली पोस्ट पर बेटे कार्तिकेय हुए नाराज, 2 विधायकों ने भी जताई नाराजगी, कांग्रेस को घेरा
Rahul Garhwal | Oct 11, 2023, 24:00 IST
मुख्यमंत्री शिवराज के श्राद्ध वाली पोस्ट पर बेटे कार्तिकेय हुए नाराज, 2 विधायकों ने भी जताई नाराजगी, कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री शिवराज के श्राद्ध वाली पोस्ट पर बेटे कार्तिकेय नाराज हुए। 2 विधायकों ने भी नाराजगी जताई।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 57 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट सोमवार 9 अक्टूबर को जारी कर दी। ये लिस्ट श्राद्ध पक्ष में जारी हुई है। इस लिस्ट में बुधनी विधानसभा सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम है। सीएम शिवराज को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिली। दरअसल, विथ कांग्रेस के हैंडलर ने पोस्ट में लिखा- 'मामा का श्राद्ध!'। हैंडलर ने सीएम की तस्वीर भी पोस्ट की और उसके नीचे लिखा- श्राद्ध में भाजपा ने दिया शिवराज मामा को टिकट। इसके बाद सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय नाराज हो गए और उन्होंने भी पोस्ट के जरिए नाराजगी जताई। इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक बीजेपी के 2 प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और नेहा बग्गा और 2 विधायक रामेश्वर शर्मा और संजीव सिंह ने ही नाराजगी जताई है।
ये खबर भी पढ़िए....
इंदौर में MBA कर रही बेटी को अंधविश्वास के चलते कर दिया तांत्रिक के हवाले, जानें तांत्रिक ने छात्रा के साथ क्या की क्रूरता
इस तरह गुस्सा हुए कार्तिकेय
![Screenshot 2023-10-11 002708.png]()
सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने इस आपत्तिजनक पोस्ट पर लिखा- समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कांग्रेसी आज कितना नीचे गिर चुके हैं। क्या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?
ये खबर भी पढ़िए....
'कांग्रेस का हाथ हमास और जेहादियों के साथ' वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन किया
रामेश्वर शर्मा हुए नाराज
सीएम शिवराज को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। यह पागलपन है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस का श्राद्ध करेंगे। कांग्रेस ने देश को धोखा दिया है, महात्मा गांधी को धोखा दिया है। हम धोखा देने वालों का श्राद्ध ईमानदारी से करेंगे।
संजीव सिंह ने ये लिखा
![WhatsApp Image 2023-10-10 at 11.55.08 PM.jpeg]()
बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने लिखा कि कांग्रेस की घटिया सोच पर धिक्कार है, कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान जी की लोकप्रियता से घबरा गई है, चुनाव में हराने का दम नहीं है, तो घटिया हरकतों पर उतर आई है। कांग्रेस ने उनके श्राद्ध का ट्वीट किया। कांग्रेस ये न भूले शिवराज अकेले नहीं हैं, उनका परिवार प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ की जनता है। सवा करोड़ बहनों के लाड़ले भाई हैं। बहनों का आशीर्वाद शिवराज के साथ है। कांग्रेस की इस घटिया टिप्पणी को जनता माफ नहीं करेगी। शिवराज जी दीर्घायु हों, मैं कामना करता हूं मेरी उम्र भी उन्हें लगे।
ये खबर भी पढ़िए....
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मिली जमानत, बाहर आते ही बच्चे को लगाया गले, बोलीं- लोकतंत्र की इस लड़ाई में जनता मेरे साथ है
नेहा बग्गा बोलीं- कांग्रेस का दिवालियापन
![WhatsApp Image 2023-10-10 at 11.55.09 PM.jpeg]()
बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्वीट किया कि प्रदेश की लाखों भांजियों का प्यार अपने मामा के साथ है, प्रदेश की करोड़ों बहनों का साथ अपने भैया शिवराज के साथ है, प्रदेश के बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद अपने बेटे शिवराज के साथ है...यह कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवालियापन है जनता उसे माफ नहीं करेगी।
सलूजा ने किया ये ट्वीट
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा- यह एक निकृष्ट और कुसंस्कारित सोच है। जिसने यह किया है वह मानसिक रूप से विकलांग और सामाजिक रूप से घृणा का पात्र है। तुम्हारी माफी भी इस अपराध के लिए तुम्हें माफ नहीं कर सकती।
कांग्रेस ने दी ये सफाई
![Screenshot 2023-10-11 003236.png]()
सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय की नाराजगीभरी पोस्ट के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने अपनी पोस्ट में लिखा- कार्तिक जी आपके पिताजी को ईश्वर दीर्घायु करे। यह ट्वीट आपके पापा के दुश्मनों ने किया है। कांग्रेस का विरोध शिवराज जी की जनविरोधी नीतियों से है, व्यक्ति से नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए....
इंदौर में MBA कर रही बेटी को अंधविश्वास के चलते कर दिया तांत्रिक के हवाले, जानें तांत्रिक ने छात्रा के साथ क्या की क्रूरता
इस तरह गुस्सा हुए कार्तिकेय
Screenshot 2023-10-11 002708.png
सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने इस आपत्तिजनक पोस्ट पर लिखा- समझ नहीं आ रहा कि आप पर दया करूं या गुस्सा? गुस्से में तो हूं, आखिर जीवित पिता के श्राद्ध की बात आप कर रहे हैं। मुझे तरस भी आप लोगों पर आता है कि कांग्रेसी आज कितना नीचे गिर चुके हैं। क्या आपको लगता है कि इसके लिए ईश्वर आपको माफ करेगा? चुनाव तो चार दिन के हैं, ऐसी घटिया हरकत के बाद क्या आप लोग अपने बच्चों से आंख मिला पाएंगे?
ये खबर भी पढ़िए....
'कांग्रेस का हाथ हमास और जेहादियों के साथ' वीडी शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन किया
रामेश्वर शर्मा हुए नाराज
सीएम शिवराज को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। यह पागलपन है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस का श्राद्ध करेंगे। कांग्रेस ने देश को धोखा दिया है, महात्मा गांधी को धोखा दिया है। हम धोखा देने वालों का श्राद्ध ईमानदारी से करेंगे।
संजीव सिंह ने ये लिखा
WhatsApp Image 2023-10-10 at 11.55.08 PM.jpeg
बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने लिखा कि कांग्रेस की घटिया सोच पर धिक्कार है, कांग्रेस शिवराज सिंह चौहान जी की लोकप्रियता से घबरा गई है, चुनाव में हराने का दम नहीं है, तो घटिया हरकतों पर उतर आई है। कांग्रेस ने उनके श्राद्ध का ट्वीट किया। कांग्रेस ये न भूले शिवराज अकेले नहीं हैं, उनका परिवार प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ की जनता है। सवा करोड़ बहनों के लाड़ले भाई हैं। बहनों का आशीर्वाद शिवराज के साथ है। कांग्रेस की इस घटिया टिप्पणी को जनता माफ नहीं करेगी। शिवराज जी दीर्घायु हों, मैं कामना करता हूं मेरी उम्र भी उन्हें लगे।
ये खबर भी पढ़िए....
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को मिली जमानत, बाहर आते ही बच्चे को लगाया गले, बोलीं- लोकतंत्र की इस लड़ाई में जनता मेरे साथ है
नेहा बग्गा बोलीं- कांग्रेस का दिवालियापन
WhatsApp Image 2023-10-10 at 11.55.09 PM.jpeg
बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्वीट किया कि प्रदेश की लाखों भांजियों का प्यार अपने मामा के साथ है, प्रदेश की करोड़ों बहनों का साथ अपने भैया शिवराज के साथ है, प्रदेश के बुजुर्ग माता-पिता का आशीर्वाद अपने बेटे शिवराज के साथ है...यह कांग्रेस पार्टी का वैचारिक दिवालियापन है जनता उसे माफ नहीं करेगी।
सलूजा ने किया ये ट्वीट
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा- यह एक निकृष्ट और कुसंस्कारित सोच है। जिसने यह किया है वह मानसिक रूप से विकलांग और सामाजिक रूप से घृणा का पात्र है। तुम्हारी माफी भी इस अपराध के लिए तुम्हें माफ नहीं कर सकती।
कांग्रेस ने दी ये सफाई
Screenshot 2023-10-11 003236.png
सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय की नाराजगीभरी पोस्ट के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने अपनी पोस्ट में लिखा- कार्तिक जी आपके पिताजी को ईश्वर दीर्घायु करे। यह ट्वीट आपके पापा के दुश्मनों ने किया है। कांग्रेस का विरोध शिवराज जी की जनविरोधी नीतियों से है, व्यक्ति से नहीं है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari