गोद लिए बेटे ने किया मां का कत्ल, लाश को घर के बाथरूम में दफनाया

Jitendra Shrivastava | May 09, 2024, 19:42 IST
Share
THESOTR
THESOTR

मध्यप्रदेश के श्योपुर में पति की 2016 में हार्टअटैक से मौत के बाद से ही दीपक मां उषा साथ रह रहा था, लेकिन मां-बेटे के बीच नहीं बनी तो दीपक दिल्ली चला गया। तीन-चार दिन पहले ही दीपक दिल्ली से लौटा और कर दी मां की हत्या। पढ़िए क्या है मामला...

BHOPAL. मध्यप्रदेश के श्योपुर में गोद लिए बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पहले सीढ़ियों से धक्का देकर गिराया फिर जमीन पर सिर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। अपराध छिपाने के लिए लाश को अपने घर के ही बाथरूम में दफन कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। बाद में परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। बेटे ने किया मां का कत्ल

दीपक को 3 साल की उम्र में लिया था गोद

मां की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो दीपक ने जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घर के बाथरूम से महिला की लाश बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना श्योपुर शहर के वार्ड-7 की है। यहां रहने वाले रेलवे कॉलोनी निवासी भुवनेंद्र पचौरी (65 साल) और उनकी पत्नी उषा देवी (63 साल) के कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अनाथ आश्रम से 20 साल पहले दीपक को गोद लिया था। उस समय आरोपी दीपक 3 साल का था, तब से दीपक मां-बाप के साथ रह रहा था। साल 2015 में भुवनेंद्र नौकरी से रिटायर हो गए और 2016 में हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। तब से आरोपित दीपक अपनी मां उषा साथ रह रहा था, लेकिन दोनों मां-बेटों के बीच कम बनती थी। इसलिए दीपक दिल्ली चला गया था। अभी तीन-चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था।

आरोपी ने इस तरह दिया घटना को अंजाम

दीपक शेयर बाजार में घाटा होने के बाद से परेशान चल रहा था और वह अपने ऐशो-आराम के लिए बुजुर्ग मां से पैसे मांगता था। मां पैसे नहीं देती थी तो जान से मारने की धमकी देता था। हत्या के पीछे की मुख्य वजह मृतका की एक 30 लाख की FD थी जिसे आरोपी बेटा तुड़वाना चाह रहा था, लेकिन उसकी मां ने इनकार कर दिया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी दीपक ने सीढ़ियों पर से धक्का देकर मां को गिराया और सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर साक्ष्य छिपाने की नीयत से बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चार दिन से लापता थी महिला

पड़ोसियों और परिजनों ने पुलिस को बताया कि 5 मई को दिन में वृद्धा उषा को घर पर देखा गया था, उसके बाद दिखाई नहीं दी। मां की हत्या करने के बाद बेटे ने रिश्तेदारों को सूचना दी कि मां कहीं लापता हो गई। महिला के रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित दीपक ने मां की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतका के घर जाकर घटना स्थल से शव बरामद कर शव पीएम के लिए भेज दिया।

Tags:
  • बेटे ने किया मां का कत्ल
  • गोद लिए बेटे
  • मध्यप्रदेश के श्योपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा