सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस बोली- वो भाग जाएगी
Sanjay Gupta | Jul 02, 2026, 22:50 IST
सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय पुलिस
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दरअसल शिलांग हाईकोर्ट से इस मामले में याचिका खारिज हो गई थी।
Indore. मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी के हत्याकांड को लेकर सोनम रघुवंशी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। इस मामले में 29 जून को ही हाईकोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज की थी। इसमें सालिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हियरिंग की मांग की गई है। इसे स्वीकार कर लिया गया है। यह सुनवाई शुक्रवार को संभावित है।
राज्य की ओर से तुषार मेहता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें तर्क दिए गए हैं कि निचली कोर्ट द्वारा दी गई जमानत कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण थी और आरोपी के फरार होने की आशंका है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग मांग पर सहमति दी दे ही।
जिला कोर्ट सोहरा ने इस मामले में 27 अप्रैल को सोनम की सशर्त जमानत मंजूर की थी। बाद में मेघालय पुलिस हाईकोर्ट गई और यहां से 29 जून को फैसला हुआ। जिला कोर्ट ने इस मामले में सोनम के वकील के इस तर्क को मान्य किया था कि गिरफ्तारी प्रक्रिया सही नहीं की गई, दस्तावेज में धारा गलत लिखी गई और सोनम को आरोपों की जानकारी नहीं दी गई। इसे मान्य किया गया। वहीं हाईकोर्ट ने भी इस तर्क को मान्य किया। साथ ही कहा कि पुलिस ने विवेकहीन प्रक्रिया की है। इसमें गिरफ्तारी चेकलिस्ट में तो राजा की हत्या का जिक्र नहीं है और पंरपरागत रूप से बने सवालों पर ही हस्ताक्षर लिए गए हैं और यह पूरी प्रक्रिया हास्यापद (Ridiculous) है।
मेघालय पुलिस को लगातार आशंका है कि जमानत पर रहने पर सोनम भाग जाएगी। बीच में भी ऐसी खबरें चली कि सोनम नेपाल भाग गई है। लेकिन बाद में सोनम ने मीडिया से चर्चा कर कहा कि वह कहीं नहीं भाग रही है और जिला कोर्ट की जमानत शर्तों का पालन कर रही है। वह इंदौर भी नहीं जा रही है और कोर्ट केस के लिए शिलांग ही रहेगी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: राजा की मां बोलीं-सोनम का परिवार कर रहा उसकी मदद
राजा रघुवंशी हत्याकांड की बरसी : भाई ने Cbi जांच और सोनम की जमानत पर उठाए सवाल
सोनम की जमानत के खिलाफ राजा रघुवंशी का परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी चेकलिस्ट में राजा की हत्या का जिक्र ही नहीं, हाईकोर्ट ने बताया हास्यास्पद
यह तर्क दिए गए सुप्रीम कोर्ट याचिका में
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को विवेकहीन बताया था
सोनम के फरार होने की आशंका जता रही पुलिस
ये भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी हत्याकांड की बरसी : भाई ने Cbi जांच और सोनम की जमानत पर उठाए सवाल
सोनम की जमानत के खिलाफ राजा रघुवंशी का परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी चेकलिस्ट में राजा की हत्या का जिक्र ही नहीं, हाईकोर्ट ने बताया हास्यास्पद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari