सोनम रघुवंशी का काला बैग ढूंढ रही पुलिस, इसमें छिपा राजा को मारने का एक और खौफनाक प्लान
Sanjay Gupta | Jun 20, 2025, 11:43 IST
sonam-raghuwanshi-black-bag-plot-king-murder
मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम रघुवंशी के राज खुल रहे हैं। शिलांग पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने...
मेघालय के शिलांग में हनीमून पर ही पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम रघुवंशी के राज खुलने का सिलसिला जारी है। मेघालय पुलिस ने 19 जून गुरुवार को कोर्ट से सोनम और तथाकथित प्रेमी राज की दो दिन की और रिमांड लेने के बाद खुलासा किया कि राजा को मारने की प्लानिंग एक दिन में नहीं हुई। साथ ही दोनों के पास केवल एक प्लान नहीं था। यह मल्टीलेवल पर प्लानिंग हुई है। यह भी खुलासा किया कि शिलांग पुलिस एक ब्लैक बैग ढूंढ रही है, जिसे सोनम शिलांग से भागते हुए लेकर गई थी। शिलांग पुलिस ने फिर बयान दिया कि घंटों तक सोनम जिस व्यक्ति से बात करती थी वह संजीव वर्मा फर्जी नाम है और वह कोई और नहीं राज कुशवाह ही है।
खबर यह भी...इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी
एसआईटी मेघालय ने जब गुरुवार को शिलांग कोर्ट में आरोपियों को पेश किया तब भी पुलिस ने कहा कि दोनों ही शातिर अपराधी हैं और इनसे पूछताछ कर अभी और जानकारी लेना है और जब्ती करना है। एसपी विवेक सेयम ने कहा कि राज और सोनम से पूछताछ के बाद और जरूरत लगती है तो फिर से हम रिमांड लेंगे, और भले ही अन्य आरोपी आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी, विशाल चौहान को अभी जेल भेजा गया है लेकिन पूछताछ में कुछ नए तथ्य सामने आते हैं तो फिर से उनकी रिवर्स पुलिस रिमांड लेंगे। अभी भी कुछ कड़ियां जोड़नी हैं। इसलिए हमारी टीम भी मप्र इंदौर में है और इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है।
खबर यह भी...सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी
उधर गुरुवार को सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी, कर्मचारी और ड्राइवर से पूछताछ की गई। एसआइटी क्राइम ब्रांच दफ्तर इंदौर में पांच घंटे चली पूछताछ में हवाला, सोनम के व्यवहार, उसके दोस्तों और राज से दोस्ती से संबंधित सवाल किए गए। पुलिस ने सोनम को गाजीपुर छोड़ने वाले टैक्सी ड्राइवर और कार मालिक को भी बुलाया था। टैक्सी ड्राइवर पीयूष ने बताया कि राज उसे जानता था, और उसने कार बुक की थी। उसने 15 हजार कैश जमा कराए, पीयूष ने कहा वह 8 जून को सुबह चार बजे हीराबाग स्थित फ्लैट से सोनम को ले गया था। उसके साथ में आरोपी आकाश राजपूत था (यह आरोपी सबसे पहले ललितपुर यूपी से गिरफ्तार हुआ था। सोनम को पहले बलिया तक छोड़ना था, वहां से दूसरी टैक्सी की लेकिन सोनम से उसने आईडी मांगा जो नहीं मिलने पर मना कर दिया, इसके बाद पीयूष ने ही सोनम को गाजीपुर रोड पर बायपास पर छोड़ दिया। रास्ते में सोनम मोबाइल पर ही व्यस्त थी, उसे बीच में एक फोन आया और इसके बाद वह गाजीपुर तक जाने की जगह बायपास पर उतर गई। उल्लेखनीय है कि इसके बाद ही वह काशी ढाबे पर मिली और घर पर भाई गोविंद को फोन किया था। आकाश ललितपुर की ओर चला गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
सोनम रघुवंशी केस | सोनम रघुवंशी शिलांग | sonam raghuvanshi indore | sonam raghuvanshi latest news | Indore News | MP News
ब्लैक बैग में पिस्टल, राजा की गोली मारकर करते हत्या
एसपी ईस्ट खासी विवेक सेयम ने बताया कि शिलांग पुलिस को एक ब्लैक बैग की तलाश है। इसी कारण शिलांग पुलिस तीन दिनों से इंदौर में जांच कर रही है। पुलिस ने सोनम रघुवंशी के घर, विजयनगर स्थित उसकी कंपनी के ऑफिस, लसूडिया में गोदाम और देवास नाके पर एक फ्लैट पर भी सर्च किया। इसी फ्लैट में वह राजा की हत्या के बाद 26 मई से 8 जून तक रुकी थी। साथ ही राज कुशवाह के घर व अन्य जगह पर भी जांच की। सूत्रों के अनुसार इस बैग में एक पिस्टल है और 5 लाख रुपए हैं। राज और सोनम ने राजा को मारने के लिए एक प्लान यह भी बनाया था कि राजा को गोली मारकर हत्या कर दी जाए। साथ ही राजा की ज्वेलरी लूटकर इसे लूट साबित की जाएगी, लेकिन गुवाहटी व अन्य जगह यह मौका नहीं मिला। इसके बाद जब वह बुर्का पहनकर 23 मई को राजा की हत्या के बाद शिलांग से भागी तो यह ब्लैक बैग वह लेकर आ गई।
कोर्ट में भी पुलिस ने कहा- राज और सोनम शातिर
खबर यह भी...सोनम ने दिया राजा को मारने का सिग्नल, पहले वार के समय सोनम सामने थी, खून उड़ा तो दूर हटी
सोनम को गाजीपुर ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सोनम रघुवंशी केस | सोनम रघुवंशी शिलांग | sonam raghuvanshi indore | sonam raghuvanshi latest news | Indore News | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari