सोनम रघुवंशी केस में शिलांग हाईकोर्ट में 3 जून को फिर सुनवाई, जमानत रद्द का होगा फैसला

Sanjay Gupta | Jun 01, 2026, 19:54 IST
Share
sonam raghuwanshi
sonam raghuwanshi

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबार राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत खारिज पर फैसला 3 जून को होगा। सोमवार 1 जून को इस केस में सुनवाई हुई और शासन ने पक्ष रखा। बाकी सुनवाई बुधवार को होगी।

Indore: मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा की बेरहमी से हत्या करा दी। इस मामले में तीन हत्यारों के साथ ही तथाकथित प्रेमी और मास्टरमाइंड राज कुशवाह अभी जेल में हैं। वहीं अप्रैल में जिला कोर्ट से सोनम की जमानत हो गई थी। अब इस जमानत को खारिज कराने के लिए मेघालय पुलिस हाईकोर्ट शिलांग गई है।

यह हुआ 1 जून को सुनवाई में

इस मामले में मेघालय पुलिस की याचिका पर शासकीय अधिवक्ताओं द्वारा तर्क रखे गए। इसमें सोनम की जमानत खारिज करने की मांग की गई। एजी ए. कुमार, अधिवक्ता एम खेरा, आर. खारक्रांग, ए मलिक द्वारा शासन की ओर से तर्क रखे गए। वहीं सोनम की ओर से इसमें अधिवक्ता एस छापा और एस चंदा मौैजूद थे।

शासन ने कहा कि सोनम को हत्या के आरोप में पूरी जानकारी थी। केवल एक कागज पर क्लर्किकल त्रुटि से जमानत का अधिकार नहीं बनता है। उसे सब बताया गया था कि उसने क्या किया है और किन आरोपों में गिरफ्तारी ली गई है। बस दस्तावेजों में धारा 103(1) की जगह 403(1) लिख दिया गया। उल्लेखीय है कि बीएनएस में 403 धारा नहीं है।

अब 3 जून को सोनम के वकील रखेंगे पक्ष

वहीं अब इस मामले में अब तीन जून को बचाव पक्ष यानी सोनम रघुवंशी की ओर से तर्क रखे जाएंगे। इसके बाद इसमें हाईकोर्ट जमानत पर फैसला देगा। सोनम की जमानत के बाद से ही वह शिलांग में रह रही है। इसी शर्त पर जमानत मिली थी कि वह शिलांग छोड़कर नहीं जाएगी।

इस आधार पर जिला कोर्ट ने दी थी जमानत

सोनम को 29 अप्रैल को जमानत जिला कोर्ट ने चौथे आवेदन पर दी थी। इसमें तर्क दिया गया था कि संविधान में मिले मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है और गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई गई। कागजों में धारा 103 (1) की जगह 403 (1) लिखी है, जो बीएनएस में कोई धारा नहीं होती है। जिला कोर्ट ने इन तर्कों पर जमानत दी थी। हालांकि बाद में इसी आधार पर आरोपी राज, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल राजूपत की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह अभी जेल में हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेमी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम पर भी खतरा

राजा रघुवंशी मर्डर केस में राज कुशवाह की जमानत खारिज, पहले सोनम को मिली थी

सोनम के बाद प्रेमी राज कुशवाह ने भी मांगी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई विपिन बोला- दोनों कर लेंगे शादी

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि

Tags:
  • इंदौर
  • मेघालय
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राज कुशवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा