सोनम रघुवंशी और राज ने इंटरनेट पर ढूंढा था नेपाल भागने का रूट, 15.53 लाख रुपए भी किए थे जमा

Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 13:25 IST
Share
sonam raghuvanshi raja case update nepal
sonam raghuvanshi raja case update nepal

सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। हत्या के बाद नेपाल भागने का प्लान भी तैयार था।

मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। मामले की जांच में यह साफ हो गया है कि यह कोल्ड ब्लडेड मर्डर था।द सूत्रने इस मामले की सभी कड़ियां जोड़कर पूरी कहानी बताई थी। अब सोनम रघुवंशी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सोनम, पति राजा की हत्या के बाद लंबे समय तक नेपाल में छिपकर रहने की प्लानिंग करके बैठी हुई थी।

नेपाल को लेकर यह था प्लान

सोनम ने हर मामले में बैकअप प्लान रखे हुए थे। जैसे राजा की हत्या के लिए वह अपने चौथे प्लान में सफल हुई थी, यह फेल होता तो पांचवा प्लान भी था। राजा की हत्या के बाद क्या करना है इसके लिए भी प्लान था। सोनम का एक प्लान था कि कुछ दिनों बाद सिलीगुड़ी में जाना है और पुलिस को बताना है कि राजा की हत्या लुटेरों ने की और लूटकर किडनैप करके ले गए।
यह प्लान फेल होने पर सोनम गाजीपुर में पेश हुई और यही कहानी बताई। सोनम का दूसरा प्लान था कि नेपाल में भागा जाए और वहां लंबे समय तक छिपकर रहा जाए। इसके लिए नेपाल जाने के कई रूट को लेकर राज और सोनम ने लगातार इंटरनेट पर सर्चिंग की थी।

नेपाल जाने के वह रूट चुना जो बड़े अपराधी चुनते हैं

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम रघुवंशी ने अंडर ग्राउंड के लिए नेपाल को चुना और वहां जाने के लिए वह रूट चुना जो बड़े अपराधी चुनते हैं। राज और सोनम नेपाल भागने के उस रूट को भी ट्रेक कर चुके थे और यह सिलीगुढ़ी से सबसे नजदीक है। यह रूट सिलीगुड़ी से नेपाल को महज 36 किलोमीटर दूर है।

सामान्य तौर पर गोरखपुर से सुनौली-भैरवा भारत-नेपाल सीमा की दूरी लगभग 95 किमी है, जिसमें लगभग 2 घंटे की ड्राइव के बाद पार किया जा सकता है। सामान्यत: लोग इसी रूट से नेपाल जाते हैं। वहीं सिलीगुड़ी और काकरभिट्टा में भारत-नेपाल सीमा के बीच की दूरी लगभग 36 किमी है। इस रूट से नेपाल में प्रवेश आसानी से हो जाता है। काकरभिट्टा से काठमांडू के लिए बस और अन्य व्हीकल भी मिल जाते हैं। अपराधी अपराध करने के बाद इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं।

राशि ट्रांसफर के लिए जितेंद्र का खाता यूज किया

सोनम इतनी शातिर थी कि उसने किसी भी ट्रांजेक्शन को खुद के नाम पर नहीं किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपनी मौसी के लड़के का फायाद उठाया। मौसी का लड़का जितेंद्र रघुवंशी कम पढ़ा लिखा है। सोनम ने उसीके नाम पर चार बैंक खाते खुलवाए। इन खातों में अपना नया मोबाइल नंबर डालकर इससे ट्रांजेक्शन किया। सोनम ने साजिश के तहत ही 15 लाख 53 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन कर के रख लिए थे। वह पेटीएम भी तथाकथित प्रेमी राज का उपयोग कर रही थी।

यह भी पढ़ें...राजा रघुवंशी की हत्या थी कोल्ड ब्लडेड मर्डर, सोनम रघुवंशी ने की थी सटीक प्लानिंग

इधर राजा के घरवालों ने लगाए गंभीर आरोप

उधर राजा के घरवालों ने गंभीर आरोप सोनम रघुवंशी के परिजनों पर लगाए हैं। सचिन रघुवंशी (राजा के बड़े भाई) का कहना है कि यदि सोनम गायब हो जाती या उसकी हत्या हो जाती तो हमारे पूरे घरवालों को गिरफ्तार कर लिया जाता, लेकिन सोनम के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। सोनम के घरवालों को काफी कुछ पता था। वहीं इसके पहले राजा को श्रद्धांजलिदेने के लिए रविवार शाम को लोग रीगल पर भी जमा हुए और कैंडल मार्च किया।

यह भी पढ़ें...राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चौथा प्लान फेल होता तो सोनम के पास पांचवां प्लान भी था तैयार

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

sonam raja case | nepal | इंदौर राजा सोनम केस | Indore

Tags:
  • Indore
  • nepal
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • sonam raja case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग