हत्या के पहले राजा को हो गया था शक, मां को बताया था सोनम को मुझमें नहीं है इंटरेस्ट

Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 13:47 IST
Share
indore sonam and raja raghuvanshi news..
indore sonam and raja raghuvanshi news..

इंदौर की सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के बीच रिश्ते में तनाव और धोखाधड़ी के कई खुलासे हुए हैं। राजा की मां ने बताया कि सोनम को राजा में कोई दिलचस्पी नहीं थी और...

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजा की मां ने खुलासा किया है कि राजा को सोनम का व्यवहार अजीब लगा था। इसको लेकर उसने सोनम से शादी करने से इनकार कर दिया था। वह राजा से ठीक से बात तक नहीं करती थी। उन्होंने बताया कि इस पर मैंने सोनम से बात की थी और उससे पूछा था कि क्या तुम्हें राजा में कोई इंटरेस्ट नहीं है तो सोनम बोली थी कि मैं काम में बिजी रहती हूं।

सोनम ने रिटर्न की टिकट ही नहीं करवाई थी

सोनम के गाजीपुर के ढाबे से मिलने के बाद राजा की मां ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि सोनम ने केवल जाने की ही टिकट करवाई थी। उसने रिटर्न की टिकट ही नहीं करवाई थी। जब मैंने राजा से पूछा कि रिटर्न की टिकट क्यों नहीं करवाई तो वह बोला कि पता नहीं सोनम ने क्यों नहीं करवाई। अब जब यह सब सामने आ रहा है तो फिर समझ आ रहा है कि इसके पीछे की कहानी क्या है। इससे तो मेरा बच्चा कुंआरा ही अच्छा था। मैं उसकी शादी नहीं करती तो आज वह जिंदा होता।

सोनम के परिजनों की तरफ से ही शादी का प्रस्ताव आया था

राजा की मां ने यह भी जानकारी दी है कि राजा और सोनम की सगाई के बाद राजा काफी खुश नजर आ रहा था। हालांकि उस समय यह नहीं पता था कि किसके मन में क्या है। हमने तो सोनम को दिल से अपनाया था। सोनम को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं उसके बारे में उसकी मां और परिजनों को पता होगा। सोनम की तरफ से आगे रहकर शादी का प्रस्ताव आया था। वे राजा को देखने आए थे और फिर उन्होंने ही हमें बुलाया था। हम तो एक शादी में बिजी थे। तब उनके कई फोन आए कि आप रिश्ता पक्का कर लो।

सोनम की मां ने कह दिया था कि हमारे यहां ऐसा नहीं चलता

उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि राजा ने एक बार मुझसे कहा था कि मुझे सोनम से मिलना है। इस पर उन्होंने सोनम की मां को फोन किया था और कहा था कि राजा एक बार सोनम से मिलना चाहता है। ये लोग फिल्म देखने जाना चाहते हैं और साथ में घूमने जाना चाहते हैं। इस पर सोनम की मां ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया था और कहा था कि हमारे यहां की बेटियां ऐसी नहीं हैं। हमारे यहां पर थोड़ी सख्ती है और सोनम के पापा को यह पसंद नहीं है। इस पर मेरी छोटी बहू ने कहा था कि हम भी तो गए थे। शादी के पहले हम भी मिले थे और आपस में बात की थी। ऐसा नहीं होता, जब अपन ने रोका कर दिया है तो फिर बच्चे साथ में घूम सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने सोनम को राजा से मिलने नहीं दिया था।

केस से जुड़ी अन्य खबरें...

हनीमून से पहले सोनम रघुवंशी ने निकाले थे 9 लाख रुपए, रात को ऑपरेशन चलाकर किया 3 को गिरफ्तार

राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा, नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम

इंदौर की सोनम रघुवंशी के अफेयर पर बोले पिता- बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस झूठ बोल रही

इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाहा का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना

सोनम को राजा में नहीं था कोई इंटरेस्ट

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सगाई के बाद राजा अकेले कभी सोनम से मिला ही नहीं। एक बार होली पर जब दोनों परिवार मिले थे तब ही राजा और सोनम की भी मुलाकात हुई थी। जब राजा फोन पर सोनम से बात करता था तो राजा ने कई चौंकाने वाली बातें बताई थीं। राजा ने कहा था कि सोनम को मुझमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। उसके पास मेरे लिए टाइम नहीं है तो मुझे यह शादी नहीं करनी। राजा ने कहा था कि सोनम मुझे अभी से टाइम नहीं दे रही है। इसके पास मेरे लिए अभी से टाइम नहीं है तो फिर यह बाद में मुझे कब टाइम देगी। तो मैं इससे शादी करके क्या करूंगा।

राजा की मां से बोली थी सोनम, ऑफिस में बिजी रहती हूं

इस पर मैंने सोनम से फोन पर बात की थी कि क्या तुमको राजा में इंटरेस्ट नहीं है क्या। तुम राजा से फोन पर बात नहीं करती हो। इस पर सोनम ने कह दिया था कि मैं काम में काफी ज्यादा बिजी रहती हूं और ऑफिस में बहुत काम रहता है। उस दिन के बाद से सोनम फोन पर राजा से बात करने लगी थी।

सोनम के परिजनों ने रात को ही फोन कर कहा था गोविंद को बुलवा लो

राजा की मां ने एक और बड़ी बात कही है कि रविवार रात को ही सोनम के परिजनों का फोन आया था। वे बेटे विपिन से बात करना चाहते थे। उनका कहना था कि हमारी विपिन से बात करवा दो और गोविंद को वापस इंदौर बुलवा लो। इस पर हमने सोचा था कि ये लोग अचानक से ऐसा क्यों बोल रहे हैं। वहीं, आज सुबह सोनम को लेकर खबर आ गई कि उसने आधी रात को अपने भाई को फोन किया कि वह गाजीपुर में है।

सोनम ने गुस्से में फेंक दी थी काॅफी

राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक और खलासा किया है कि जब उनकी राजा से बात हुई थी तो उसने बताया था कि उसका सोनम से कॉफी पीने को लेकर विवाद हो गया था। असल में सोहरा के पास एक कॉफी की दुकान पर सोनम ने कॉफी पीने की इच्छा जाहिर की थी। वहां जब सोनम राजा के लिए कॉफी लेकर आई तो राजा ने कॉफी पीने से मना कर दिया था। इस पर सोनम गुस्सा हो गई थी और उसने गुस्से में कॉफी फेंक दी थी। कॉफी में कुछ मिलाने की बात पर मां उमा ने कहा कि इसकी तो अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन राजा को कुछ शक हुआ होगा। तब ही उसने कॉफी पीने से इनकार किया, नहीं तो इतनी बारिश और ठंडी जगह में तो कोई चाय–कॉफी पीने के लिए क्यों मना करेगा।

हनीमून से पहले सोनम ने निकाले थे 9 लाख रुपए

राजा रघुवंशी हत्याकांड में यह भी बात सामने आई है कि प्रेमी राज कुशवाह के साथ सोनम की घंटों बात होती थी। हनीमून पर जाने से पहले सोनम ने खाते से 9 लाख रुपए निकाले थे। माना जा रहा है कि सोनम ने यह राशि राजा की सुपारी किलिंग के लिए ही खाते से निकाली थी। यह सभी हत्यारे सोनम के साथ ही आगे-पीछे चल रहे थे और लगातार मौके की तलाश में थे। इसके लिए लगातार सोनम द्वारा मोबाइल से हत्यारों के संपर्क में रहने की बात सामने आ रही है। इस मामले में सोनम की बरामदगी के बाद इंदौर और मेघालय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर पुलिस ने यह दी जानकारी

इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजा और सोनम गुवाहाटी होते हुए शिलांग गए थे, 23 तारीख को आखिरी बात हुई थी सोनम की अपनी सास से। इसके बाद संपर्क कट गया। पुलिस कमिशनर संतोष सिंह से परिजन मिले थे और उन्होंने डीसीपी राजेश त्रिपाठी को इसकी मॉनीटरिंग के लिए लगाया था। इंदौर पुलिस लगातार मेघालय पुलिस के संपर्क में थी। इंदौर पुलिस को रात में सूचना मिली कि सोनम को गाजीपुर पुलिस ने नंदबाग थाने से रिकवर कर लिया। मेघालय पुलिस और इंदौर पुलिस ने अभियान चलाया और राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को राउंडअप कर लिया गया है। मेघालय पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी आनंद की तलाश की जा रही है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

इंदौर राजा सोनम केस | Indore Murder Case | indore murder | Indore murder news



Tags:
  • Indore murder news
  • indore murder
  • सोनम
  • Indore Murder Case
  • इंदौर राजा सोनम केस
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा