राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए
Sanjay Gupta | Jun 19, 2025, 20:54 IST
Photograph: (THE SOOTR)
राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों को शिलांग जिला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर किया। शिलांग पुलिस इंदौर में सबूत तलाश रही है और टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
INDORE. मेघालय शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ ही चार अन्य आरोपियों को गुरुवार 19 जून को जिला कोर्ट शिलांग में पेश किया गया। यहां पुलिस ने फिर रिमांड की मांग की। इस पर जिला कोर्ट ने यह आदेश दिए।
दूसरी तरफ, शिलांग पुलिस इंदौर में रहकर लगातार अन्य सबूतों को तलाश रही है। पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की जिसने सोनम को इंदौर से वाराणसी छोड़ा था। वहीं इसके पहले राजा और सोनम के घरवालों से भी पूछताछ की थी।
जिला कोर्ट में दोपहर बाद सभी आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और उसके तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह की रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा कि अभी भी आरोपियों से कुछ और जानकारी जुटाना बाकी है। हालांकि अन्य आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पुलिस रिमांड में नहीं देते हुए कोर्ट ने इन्हें 14 दिन के लिए ज्यूडिशयल रिमांड यानी जेल भेजने के आदेश दिए। इन तीनों पर ही आरोप है कि दाओ द्वारा इन्होंने ही राजा रघुवंशी के सिर पर वार किया और फिर शव खाई में फेंका था, इस दौरान सोनम वहीं थी।
एसपी विवेक सेयम ने इसके पहले मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि इस टूरिस्ट प्लेस को बाय चांस ही हत्यारों ने चुना था वह पहले यहां पर नहीं आए। वह राजा को मारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। जब यहां पर राजा औऱ सोनम थे, तब हत्यारे भी मौजूद थे। हत्यारों को सोनम ने सिग्नल दिया कि आओ और अपना काम (हत्या) पूरा करो।
एसपी ने बताया था कि हत्या के लिए दो हथियार दावो खरीदे गए थे। जब हत्या हुई तब राजा के सामने सोनम खड़ी थी, पीछे की ओर राइट में विशाल चौहान था और पीछे की ओर लेफ्ट में आकाश और उसके पास ही आनंद था। मौका देखते ही विशाल ने राजा के पीछे सिर पर वार किया, यह वार काफी तेज था, इससे राजा का खून उड़ा जो सोनम की तरफ उछला, इस पर सोनम तेजी से पीछे हटी। फिर दूसरे डाओ से आकाश ने वार किया।
यह दोनों ही वार काफी तेज थे। आकाश ने फिर तीसरे वार के लिए आनंद को दावो दिया लेकिन आनंद थोड़ा नवर्स था, उसका वार धीमे लगा। लेकिन पहले के दो वार ही काफी तेज थे इसी से राजा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर घाव से ही मौत होना साबित हुआ।
ये भी पढ़ें...
इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी
इंदौर में सोनम के मां, बाप, भाई से हो रहे सवाल, वीडियो कॉल कर हाथों–हाथ पुष्टि कर रही शिलांग पुलिस
सोनम रघुवंशी के साथ शादी के पहले घंटों बात करने वाले संजय वर्मा के किरदार का हो गया खुलासा
सोनम और राज के बीच आया तीसरा नया किरदार, कॉल डिटेल से खुलासा, उससे घंटों बात करती थी सोनम
एसपी ने बताया कि इसके बाद सेल्फी पाइंट के पास एक चबूतरा है, वहां पर यह गए, जिससे रेलिंग के ऊपर से राजा की बॉडी फेंकना आसान होता। दो आरोपियों ने हाथ से और एक ने पैर से उठाया। फिर खाई में राजा की बॉडी फेंक दी।
सोनम ने तोड़ा राजा का
एसपी ने यह भी कहा कि राजा का मोबाइल सोनम ने तोड़ा दिया था, ताकि कोई सबूत नहीं रहे। बाकी मोबाइल भी सोनम ने ही डिस्ट्रॉय किए। अभी हम दूसरे हथियार को खोज रहे हैं और अन्य बारीक सबूतों की भी जांच और तलाश जारी है।
एसपी विवेक ने फिर दोहराया कि हत्या का मोटिव लव ट्रायंगल है। यदि अन्य कोई भी कारण दिखता है तो हम सभी पहलूओं की जांच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक इसमें लव ट्रांयगल वाला ही एंगल है। पैसों का कोई मामला होगा तो हम उसकी भी जांच करेंगे। इंदौर हनीमून कपल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
दूसरी तरफ, शिलांग पुलिस इंदौर में रहकर लगातार अन्य सबूतों को तलाश रही है। पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर से भी पूछताछ की जिसने सोनम को इंदौर से वाराणसी छोड़ा था। वहीं इसके पहले राजा और सोनम के घरवालों से भी पूछताछ की थी।
सोनम, राज की दो दिन की रिमांड बढ़ाई
एसपी ने बताया था हत्या के लिए सोनम ने दिया सिग्नल
विशाल ने पहला वार किया, सोनम पर उड़ा खून
यह दोनों ही वार काफी तेज थे। आकाश ने फिर तीसरे वार के लिए आनंद को दावो दिया लेकिन आनंद थोड़ा नवर्स था, उसका वार धीमे लगा। लेकिन पहले के दो वार ही काफी तेज थे इसी से राजा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर घाव से ही मौत होना साबित हुआ।
ये भी पढ़ें...
इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी
इंदौर में सोनम के मां, बाप, भाई से हो रहे सवाल, वीडियो कॉल कर हाथों–हाथ पुष्टि कर रही शिलांग पुलिस
सोनम रघुवंशी के साथ शादी के पहले घंटों बात करने वाले संजय वर्मा के किरदार का हो गया खुलासा
सोनम और राज के बीच आया तीसरा नया किरदार, कॉल डिटेल से खुलासा, उससे घंटों बात करती थी सोनम
इन्होंने पकड़े बॉडी के सिर और पैर, खाई में फेंका
सोनम ने तोड़ा राजा का मोबाइल
लव ट्रांयगल से ही हुई हत्या
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman