राजा हत्याकांड में सोनम रघुवंशी उसके प्रेमी, दोस्त के बाद अब तीन नए किरदार भी बने आरोपी

Sanjay Gupta | Jun 23, 2025, 13:07 IST
Share
sonam raghuvanshi raja murder case
sonam raghuvanshi raja murder case

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम, प्रेमी राज, और उनके दोस्तों के बाद अब तीन नए आरोपी सामने आए हैं। शिलोम जेम्स, उसका गार्ड बल्लू और बिल्डिंग मालिक योगेंद्र सिंह तोमर पर भी हत्या में सहयोग और सबूत नष्ट करने के आरोप लगे हैं।

मेघालय (शिलांग) में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने इंदौर में डेरा जमाकर इस हत्याकांड की कई कड़ियां जोड़ ली हैं। अभी तक पांच किरदार थे, लेकिन अब इसमें इंदौर से तीन और किरदार आरोपी बन गए हैं। इससे शिलांग पुलिस को इन सबूतों से आरोपियों को सजा दिलाने में काफी मदद मिलेगी। दो किरदार शिलोम जेम्स और बल्लू पुलिस हिरासत में आ चुके हैं और शिलांग पुलिस ने कोर्ट से इनकी ट्रांजिट रिमांड ले ली है।

अब यह तीन नए किरदार और उनकी भूमिका

प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स - इसने इस हत्याकांड के आरोपी विशाल चौहान को 30 मई को देवास नाके पर बिल्डिंग में तीन माह के लिए किराए पर फ्लैट दिया। इसी फ्लैट में सोनम रघुवंशी राजा की हत्या कराने के बाद 26 मई से 8 जून की सुबह तक रुकी थी।

जेम्स ने ही बाद में गार्ड बलराम अहिरवार उर्फ बल्लू को साथ ले जाकर फ्लैट को खाली कराया था और साथ ही वह काला बैग ले जाकर जला दिया था। जेम्स ने खुद को बचाने के लिए चाल चली और 13 जून को मीडिया के सामने आकर कहा कि विशाल ने उससे फ्लैट किराए पर लिया था और वह उसे नहीं जानता है।

जेम्स इतना चालाक रहा कि उसने सोनम के फ्लैट से जाने के बाद और इन आरोपियों के पकड़ाए जाने के बाद 10 जून को ही पुलिस में किराएदार की सूचना देने का फॉर्म भरकर दे दिया और फिर बाद में सीसीटीवी लगाए।

गार्ड बल्लू - गार्ड ने इस मामले में सबूत मिटाने में जेम्स की मदद की। वह उसके साथ फ्लैट पर गया और उसे खाली कराया। फिर जाकर बैग को जला दिया। इसके लिए उसे जेम्स ने पांच हजार रुपए दिए थे।

b55e7b63-d8c5-4181-b596-ee4ebdb49af8
b55e7b63-d8c5-4181-b596-ee4ebdb49af8


योगेंद्र सिंह तोमर- यह उस बिल्डिंग का मालिक है जहां पर जेम्स ने विशाल को फ्लैट किराए पर दिया था। यह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है और फरार बताया जा रहा है।

फिर से शिलांग पुलिस लेगी सोनम, राज, विशाल की रिमांड

इस नए खुलासे के बाद तय है कि अब इन सभी आरोपियों को फिर आमने-सामने कराया जाएगा और इसके लिए राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी के साथ ही विशाल चौहान की फिर से पुलिस रिमांड की जरूरत होगी। क्योंकि मुख्य भूमिका राज, सोनम और विशाल की ही आ रही है।

राज मास्टरमाइंड था और उसने सिकलीगर से पिस्टल लेकर विशाल व अन्य को दी थी। सोनम शिलांग से काला बैग लेकर भागी। इसमें वह पिस्टल, मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 5 लाख रुपए थे। विशाल ने फ्लैट किराए पर लिया था। सोनम का यह बैग वापस गाजीपुर जाते समय फ्लैट पर छूट गया, जिसे जेम्स और बल्लू ने जलाया था।

अभी तक ये किरदार आ चुके हैं, इनकी यह भूमिका -

राज कुशवाह - यह मास्टरमाइंड है। यह खुद शिलांग नहीं गया लेकिन सोनम के साथ प्रेम में था और घंटों बात करता था। राज ने सोनम के साथ मिलकर राजा को मारने के लिए मल्टीलेवल प्लानिंग की थी और यह शादी के पहले से ही शुरू हो गई थी। मारने के एक नहीं, कई प्लान तैयार किए गए।

इसके लिए राशि की व्यवस्था भी राज और सोनम ने मिलकर की थी। यहां तक कि सोनम राजा की हत्या के बाद बुर्का पहनकर भागेगी, यह प्लान तक तैयार किया गया और विशाल के हाथों सोनम के लिए बुर्का पहुंचाया। अपने दोस्तों विशाल, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को तैयार किया। फ्लैट किराए पर लिया।

सोनम रघुवंशी - यह किसी भी तरह से पति राजा से मुक्ति चाहती थी। सुहागरात तक में राज को मैसेज किया कि इसे (राजा को) जल्दी मार दो। राज ने भी कहा - करता हूं। राज के साथ पूरी तरह से प्लानिंग में शामिल रही और पार्टनर रही। खुद भी कई बार राजा को धक्का देकर खाई में गिराने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला।

सबसे पहले तो गुवाहाटी में मारने का प्लान बना लिया था, यहां राजा को राज की दी गई पिस्टल से बाकी तीनों हत्यारे गोली मारते, लेकिन मौका नहीं मिला।

विशाल चौहान - इसी ने राजा के सिर पर 23 मई की दोपहर दो से 2:18 बजे के बीच में सबसे तेज वार किया था, जो मौत की मुख्य वजह बना। इसी ने फ्लैट किराए पर लिया था जहां सोनम रुकी थी।

आकाश राजपूत- इसने राजा के सिर पर दूसरा वार किया था। हत्या में पूरी तरह शामिल था।

आनंद कुर्मी- इसने राजा के सिर पर तीसरा वार किया था। हालांकि यह वार कमजोर था लेकिन मौत इन्हीं तीन वारों से हुई। इसके बाद तीनों ने ही राजा को खाई में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

शिलोम जेम्स- इसने विशाल को फ्लैट किराए पर दिया, यहां सोनम रुकी और बाद में काला बैग जलाया जिसमें सोनम का मोबाइल और हत्या से जुड़े अन्य सबूत थे।

बल्लू- इसने जेम्स के साथ मिलकर फ्लैट को साफ किया और सबूत वाला काला बैग जलाया।

योगेंद्र तिवारी- इसी की बिल्डिंग में वह फ्लैट है जहां सोनम रुकी थी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

raja sonam raghuwanshi | sonam raghuvanshi indore | sonam raghuvanshi case update | सोनम रघुवंशी केस

Tags:
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • raja sonam raghuwanshi
  • sonam raghuvanshi indore
  • सोनम रघुवंशी केस
  • sonam raghuvanshi case update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा