दिग्विजय सिंह ने उठाई MP के इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग, रेल मंत्री को लिखा पत्र

Vikram Jain | Published:
Share
soni railway station name change demand digvijay singh
soni railway station name change demand digvijay singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्टेशन का नाम ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ किया जाए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन (soni railway station) का नाम बदलने की मांग उठाई है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सोनी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर स्टेशन का नाम ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ रखा जाता है, तो इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी तेजी आएगी।

सोनी स्टेशन का नाम 'श्री दंदरौआ धाम' करने की मांग

राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सोनी रेलवे स्टेशन का नाम ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ किया जाए। साथ ही पत्र में श्री दंदरौआ धाम के महत्व को बताया और कहा कि यह क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है, और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। यदि रेलवे स्टेशन का नाम इस धार्मिक स्थल के नाम पर रखा जाता है, तो इससे धाम की पहचान और मजबूत होगी, साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान

दिग्विजय सिंह ने पत्र में यह भी कहा कि अगर स्टेशन का नाम ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ कर दिया जाता है, तो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प और अन्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा, और स्थानीय निवासियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

यात्रियों को होगी सुविधा

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि स्टेशन का नाम बदलने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस कदम से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने रेल मंत्री से इस पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

मां शारदा के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि में मैहर में 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है।

✅ नाम बदलकर ‘श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन’ करने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

✅ इस कदम से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

✅ स्थानीय व्यापार, होटल और हस्तशिल्प को लाभ होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

✅ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी, जिससे यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए MP में जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम मोहन क्षिप्रा तट से करेंगे शुरुआत

सीएम मोहन यादव ने 1369 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, दिए 49-49 हजार के चेक

भोपाल न्यूज | भिंड न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • soni railway station
  • सोनी रेलवे स्टेशन
  • श्री दंदरौआ धाम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर