पंकज श्रीवास्तव को बनाया गया स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन
Raj Singh | Dec 09, 2024, 07:29 IST
PANKAJ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बालाघाट दौरे के पांच दिन बाद पंकज श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन बनाया गया। मुख्यमंत्री ने नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बालाघाट दौरे के पांच दिन बाद, सरकार ने स्पेशल डीजी एसटीएफ पंकज कुमार श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी है। 1992 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव पहले से ही एसटीएफ के प्रमुख पद पर कार्यरत थे। अब उनके पास एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ दोनों का प्रभार रहेगा।
इसके साथ ही, 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला को बालाघाट जिले में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नक्सल ऑपरेशन के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के दौरान नक्सल गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की घोषणा के बाद लिया गया।
सीएम मॉनिट बैठक में खुलासा: 5 दिन में निपटने वाली 461 फाइलें रोकी गईं
हरियाणा-पंजाब दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, जानें कार्यक्रम
बैठक में बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, राजकुमार कर्राहे, मधु भगत, विक्की पटेल, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे और प्रदीप जायसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इसके साथ ही, 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला को बालाघाट जिले में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नक्सल ऑपरेशन के रूप में नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के हालिया दौरे के दौरान नक्सल गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की घोषणा के बाद लिया गया।
सीएम मॉनिट बैठक में खुलासा: 5 दिन में निपटने वाली 461 फाइलें रोकी गईं
मुख्यमंत्री की बैठक में अहम निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 3 दिसंबर को बालाघाट के दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुखबिर व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है। सीएम ने हॉक फोर्स, 36वीं बटालियन और अन्य स्पेशल फोर्स को सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस दौरान, आईजी संजय सिंह और एसपी नागेंद्र कुमार द्वारा नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन के लिए बनाई गई योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया।
राजनीतिक और प्रशासनिक भागीदारी
FAQ
- पंकज श्रीवास्तव कौन हैं?
पंकज श्रीवास्तव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी और स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन हैं। - मुख्यमंत्री ने बालाघाट दौरे में क्या निर्देश दिए?
मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, मुखबिर व्यवस्था मजबूत करने और स्पेशल फोर्स को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। - आदर्श कांत शुक्ला को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई?
आदर्श कांत शुक्ला को बालाघाट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नक्सल ऑपरेशन नियुक्त किया गया। - बालाघाट में नक्सल नियंत्रण के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं?
मुखबिर व्यवस्था मजबूत करना, गश्त बढ़ाना, और हॉक फोर्स जैसी स्पेशल यूनिट्स को सक्रिय करना प्रमुख कदम हैं। - मुख्यमंत्री की बैठक में कौन-कौन उपस्थित थे?
बैठक में आईजी, एसपी, स्थानीय विधायक, सांसद और मंत्री सहित कई अधिकारी और नेता शामिल हुए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari