कुबेरेश्वर धाम में गुरू पूर्णिमा से पहले विशेष आयोजन, 14 से 20 जुलाई तक होगी शिव महापुराण कथा, सीहोर कलेक्टर-एसपी ने देखीं व्यवस्था

Sandeep Kumar | Jul 12, 2024, 23:42 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-12T230929.112
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-12T230929.112

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 14 जुलाई से शिवमहापुरण कथा आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कथा सुनने के लिए कथा स्थल पर तीन डोम लगाए जा रहे हैं।

नफीस खान @ सीहोर. सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम ( Kubereshwar Dham ) में आगामी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिव महापुराण कथा ( Shiv Mahapuran Katha ) आयोजन 14 जुलाई से एक सप्ताह तक किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं के आगमन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह और एसपी मयंक अवस्थी ने कुबेरेश्वर धाम में कथास्थल, धर्मशाला और भोजनशाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद विठलेश सेवा समिति कुबेरेश्वर धाम के सदस्यों तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर आयोजन के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, नहाने और साफ-सफाई सहित कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

एसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी मयंक अवस्थी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस सहायता केंद्र की व्यवस्था की जाए एवं खोया पाया के लिए कैंप बनाए जाए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तन्मय वर्मा, सिटी एसपी निरंजन सिंह राजपूत और विठ्लेश सेवा समिति के प्रबंधक समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

14 से 20 जुलाई तक चलेगी शिव महापुराण कथा

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 14 जुलाई से शिवमहापुरण कथा आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कथा सुनने के लिए कथा स्थल पर तीन डोम लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही रात्रि विश्राम के लिए ढाई लाख वर्ग फीट में धर्मशाला तथा एक डोम भोजनशाला के लिए लगाया जा रहा है। शिव महापुराण कथा 14 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगी। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा दिवस के अवसर पर सुबह सात बजे से दीक्षा समारोह प्रारंभ होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kubereshwar Dham
  • कुबेरेश्वर धाम
  • कुबेरेश्वर धाम सीहोर
  • एमपी सीहोर कुबेरेश्वर धाम
  • कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा
  • shri shiv mahapuran katha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा