झारखंड की राजनीति में नया मोड़, राज्यपाल की ओर से चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए न बुलाए जाने से ऑपरेशन लोटस के लगाए जा रहे कयास

The Sootr | Feb 01, 2024, 17:40 IST
Share
झारखंड की राजनीति में नया मोड़, राज्यपाल की ओर से चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए न बुलाए जाने से ऑपरेशन लोटस के लगाए जा रहे कयास
झारखंड की राजनीति में नया मोड़, राज्यपाल की ओर से चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए न बुलाए जाने से ऑपरेशन लोटस के लगाए जा रहे कयास

जेएमएम गठबंधन की ओर से तय किए गए चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सरकार के गठन का अनुरोध किया है

मारुतराज, भोपाल. झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार देर शाम ही इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके साथ ही सत्ताधारी पार्टी ने चंपई सोरेन को नया सीएम बनाने के लिए समर्थन का पत्र भी राज्यपाल का सौंपा था। इसके बाद भी राज्यपाल की ओर से चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाने के लिए नहीं बुलाया गया है। इससे कयास लगाए जाने लगें हैं कि झारखंड में ऑपरेशन लोटस हो सकता है। यानी बीजेपी जेएमएम के विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बना सकती है या वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

चंपई सोरेन ने लिखा पत्र

WhatsApp Image 2024-02-01 at 4.14.07 PM.jpeg
WhatsApp Image 2024-02-01 at 4.14.07 PM.jpeg

राजनीतिक घटनाक्रम में सबसे बड़ा अपडेट यह आया है कि सीएम पद के लिए जेएमएम गठबंधन की ओर से तय किए गए चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सरकार के गठन का अनुरोध किया है। सोरेन का कहना है कि गठबंधन के विधायकों की ओर से राज्यपाल को पत्र सौंप दिया गया है। इसके बाद भी सरकार गठन के लिए न बुलाया जाना गलत है। राज्य में सरकार का न होना गलत है।

गठबंधन की सरकार

झारखंड में जेएमएम के 29 और कांग्रेस के 16 सहित अन्य के 2 विधायक सरकार के साथ हैं। इस तहर यहां गठबंधन की सरकार चल रही है। हालांकि, झारखंड के राज्यपाल ने JMM विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को राजभवन में मिलने के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे का समय दिया है।

ऑपरेशन लोटस की संभावना

25 विधायकों के साथ बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी कांग्रेस व अन्य विधायकों को अपने साथ मिलाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। राज्यपाल की ओर से सरकार बनाए जाने के लिए बुलाए जाने पर बहुमत का आंकड़ा जुटाना आसान हो सकता है।

सरकार गिराने 8 विधायक को तोड़ना होगा

बीजेपी को फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार गिराने के लिए 8 विधायकों को तोड़ना होगा। सरकार के पास 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनकी संख्या 40 से कम होने के बाद ही सरकार गिर सकती है।

भाजपा को चाहिए 10 विधायक

निर्दलीय को जोड़कर एनडीए के 32 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए उन्हें कम से कम 10 और विधायकों की जरूरत होगी।

झारखंड विधानसभा का गणित

कुल संख्या 82

जेएमएम 29

बीजेपी 25

कांग्रेस 16

अन्य 10

रिक्त 01

बहुमत के लिए चाहिए 43

जेएमएम गठबंधन के पास 47

Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • BJP
  • Jharkhand
  • झारखंड
  • भाजपा
  • elections
  • चुनाव
  • politics
  • राजनीति
  • समाचार
  • News
  • latest news
  • HEMANT SOREN
  • हेमंत सोरेन
  • चंपई सोरेन
  • Champai Soren
  • Election2024
  • चुनाव2024
  • नवीनतम समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा