ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सियासत में कोई पीछे नहीं जाता, बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है

Rahul Garhwal | Oct 01, 2023, 24:00 IST
Share
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सियासत में कोई पीछे नहीं जाता, बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- सियासत में कोई पीछे नहीं जाता, बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सियासत में कोई पीछे नहीं जाता। बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है।

GWALIOR. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बाकी हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दे रही है। इस पर ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सियासत में कोई पीछे नहीं जाता। जैसा क्रिकेट में कहा जाता है कि बैटिंग सिर्फ फ्रंट फुट पर ही होती है। वैसे ही राजनीति में होता है।

'कांग्रेस की विदाई जनता तय करेगी'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन द्वारा किसी भी कार्यकर्ता को जो निर्देश दिया जाता है उसका पालन करना उसका कर्तव्य ही नहीं अपितु उसका धर्म भी है। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की विदाई अब जनता ही तय करेगी।

'ग्वालियरवासियों को मिल रही सौगात'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। ग्वालियर में 80 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास हुआ है, जिसमें 2 नई सड़कों का उन्नयन हुआ है और स्मार्ट सिटी की सड़क का शिलान्यास भी किया जा रहा है। मुरार अस्पताल का 22 करोड़ की लागत से उन्नयन हुआ है। डबरा झांसी रोड पर 2 करोड़ की लागत से तानसेन द्वार तैयार हुआ है और ये सब सौगातें ग्वालियर वासियों को मिल रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

चंदेरी में सीएम शिवराज और सिंधिया ने किया रोड शो, मां जागेश्वरी मंदिर को लोक बनाने की घोषणा

पीएम मोदी का ग्वालियर दौरा

सिंधिया ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी जब ग्वालियर आ रहे हैं तो लाखों लोगों की सौगात साथ में लेकर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को आवास देने की योजना की शुरुआत अपने कर कमलों से करेंगे। मंत्री यशोधरा राजेश सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि ये निर्णय पूर्ण रूप से पार्टी लेगी। हम सब कार्यकर्ता हैं और पार्टी ही हमारे लिए निर्णय लेती है।

ये खबर भी पढ़िए..

इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का टिकट बीजेपी के लिए बना मुश्किल, गुर्जर समाज ने मंत्री सिलावट को घेरा

सिंधिया को भी टिकट मिलने के कयास

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम दिग्गजों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया को भी बीजेपी टिकट देगी। पार्टी उन्हें कहां से लड़ाएगी ये तो वक्त ही बताएगा। बीजेपी प्रत्याशियों की अगली लिस्ट पर सबकी नजरें हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Union Minister Jyotiraditya Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • statement on ticket
  • Scindia gave the example of cricket
  • टिकट पर बयान
  • सिंधिया ने दिया क्रिकेट का उदाहरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा