खेत के जिस पत्थर को कुलदेवता समझकर सालों से पूजते रहे, वो कुछ और ही निकला, जानकर आप भी कहेंगे OMG !
Pratibha Rana | Dec 19, 2023, 24:00 IST
खेत के जिस पत्थर को कुलदेवता समझकर सालों से पूजते रहे, वो कुछ और ही निकला, जानकर आप भी कहेंगे OMG !
लोगों ने खुदाई के दौरान निकले पत्थरनुमा वस्तु को अपना कुलदेवता मान लिया। उसकी पूजा शुरू कर दी। पिछले दिनों इस इलाके में खुदाई के दौरान कई डायनासोर के अंडे निकले।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के धार में जिस अंडे को कुलदेवता के रूप में लोग पूजते रहे, उसमें डायनासोर का अंडा निकला। दरअसल पाडल्या गांव में कुछ दिन पहले खुदाई के दौरान कई डायनासोर के अंडे निकले थे। लोग इस अपना कुलदेवता मानने लगे और पूजा करने लगे। विशेषज्ञों की जांच में खुलासा हुआ कि जिसे लोग कुलदेवता मानकर पूजा कर रहे थे, वह डायनासोर का अंडा है। वैज्ञानिकों की जांच में पता चला कि यह ग्रामीणों के कुलदेवता नहीं है, बल्कि डायनासोर की टिटानो- सारस प्रजाति के जीवाश्म अंडे हैं।
दरअसल पाडल्या गांव में रहने वाले वेस्ता मंडलोई को खुदाई के दौरान एक गोलाकार पत्थरनुमा आकृति वाली वस्तु मिली थी। उन्होंने इसे अपना कुलदेवता कक्कड़ भैरव मान लिया। उन्हें यकीन था वह उनकी और उनके परिवार की रक्षा करेगा। देखते ही देखते ये मामला चर्चा में आ गया।
![Screenshot 2023-12-19 133030.png]()
आस-पास के गांव के लोग भी इसे देखने के लिए आने लगे। इस दौरान लखनऊ से बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज (BSIP) लखनऊ के विशेषज्ञ और मध्य प्रदेश वन विभाग के अधिकारी इस अंडे की जांच करने धार पहुंचे। इसके बाद जब विशेषज्ञों ने इस गोल पत्थर को ग्रामीणों से लिया और उसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह कोई कुलदेवता की मूर्ति नहीं, बल्कि डायनासोर की टिटानो- सारस प्रजाति के जीवाश्म अंडे हैं।
![dinosaur-extinction_1663683133.avif.jpg]()
लोगों को जब विशेषज्ञों ने इस अंडे का सच बताया तो कुछ लोगों ने इसे मानने से मना कर दिया। यहां के लोगों का कहना है कि वह तो अभी इस पत्थर की पूजा करेंगे।
ये पहली बार नहीं है, जब इस तरह से अंडे मिले हो। इससे पहले जनवरी महीने में भी धार में 256 अंडे मिल चुके है। इनका आकार 15 से 17 सेमी का था।
लोग मान बैठे रहे देवता
Screenshot 2023-12-19 133030.png
इस तरह हुआ खुलासा
dinosaur-extinction_1663683133.avif.jpg
लोगों का अंधा विश्वास
पहले भी मिल चुके हैं ऐसे अंडे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari