शाजापुर में पार्वदी नदी पर अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर पथराव

BP shrivastava | Mar 14, 2024, 19:06 IST
Share
thesootr
शाजापुर में पार्वदी नदी के पास खनिज विभाग की टीम पर पथराव करते ग्रामीण।

शाजापुर के पास पार्वदी नदी पर अवैध खनन को रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे गाड़ियों के कांच टूट गए। अफसरों को भागना पड़ा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पोकलेन मशीन अफसर जबरन ले जा रहे थे।

SHAJAPUR. शाजापुर में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे कुछ गाड़ियों के कांच फूट गए। अचानक हुए हमले में अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भेजा गया।

अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर पथराव

घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की कालापीपल तहसील के मोहम्मदपुर मछनई गांव की है। खनिज विभाग को शिकायत मिली थी कि यहां कंजर समुदाय के लोग पार्वती नदी में रेत का अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बाद टीम खनिज उत्खनन का ठेका लेने वाली निजी कंपनी के लोगों के साथ यहां पहुंची थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जूनियर- सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स का स्टायपेंड बढ़ा, हड़ताल वापस

इस वजह से हुआ विवाद

शाजापुर जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान, पुलिस लाइन से अतिरिक्त रिजर्व फोर्स के साथ अवैध उत्खनन की सूचना पर पोकलेन मशीन जब्त करने के लिए मोहम्मदपुर मछनई के पास नदी क्षेत्र में पहुंचे थे। अमले के पहुंचते ही ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि ठेकेदार के प्राइवेट गुंडे लेकर अफसर बंद पड़ी पोकलेन मशीन को जबरन जब्त करने आए हैं। इसके बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...मालवा-निमाड़ : पूर्व सीएम शिवराज की चली, लालवानी और फिरोजिया उनके टिकट, ठाकुर सबकी पसंद

पथराव में एक युवक घायल

ग्रामीणों ने इस घटना के वीडियो भी बनाए। इसमें वे विरोध दर्ज कराते हुए दिख रहे हैं। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में एक युवक को भी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। घायल का नाम अभी अफसरों के पास भी नहीं है।

अतिरिक्त फोर्स गांव भेजी गई

पथराव की सूचना पर शुजालपुर प्रभारी एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, काला पीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला और अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव के लिए भेजा गया है।

Tags:
  • अवैध खनन
  • शाजापुर
  • पथराव
  • पार्वती नदी
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार

By VINAY VERMA

23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब

By Jitendra Shrivastava

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब