MP में फिर आंधी-बारिश: राजगढ़ में अमित शाह की सभा का टेंट उड़ा

Jitendra Shrivastava | Apr 26, 2024, 20:52 IST
Share
THESOOTR
आगर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 6 दिन से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है...

MP में फिर आंधी-बारिश

BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार, 26 अप्रैल को कई जिलों में तेज आंधी चली, कई जगह बारिश भी हुई। मंदसौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, झाबुआ, धार, आगर मालवा और राजगढ़ में बारिश हुई। राजगढ़ के खिलचीपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे लोकसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजगढ़ में सभा स्थल के पीछे का टेंट उड़ गया।

24 घंटे में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह भी बारिश-आंधी का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 6 दिन से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को उत्तर और पश्चिमी हिस्से के ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कब-कहां होगी बारिश...

26 अप्रैल की रात:

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला जिलों में।

27 अप्रैल:

शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी में यलो अलर्ट है।

Tags:
  • अमित शाह
  • MP में फिर आंधी-बारिश
  • टेंट उड़ गया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा