सेक्स वर्कर को लेकर शादी में गया था रतलाम रेल मंडल का जूनियर इंजीनियर, दूसरे प्रेमी ने फोटो देखी तो हो गया विवाद, फिर मिली लाश

Rahul Garhwal | Jan 22, 2024, 19:37 IST
Share
सेक्स वर्कर को लेकर शादी में गया था रतलाम रेल मंडल का जूनियर इंजीनियर, दूसरे प्रेमी ने फोटो देखी तो हो गया विवाद, फिर मिली लाश
सेक्स वर्कर को लेकर शादी में गया था रतलाम रेल मंडल का जूनियर इंजीनियर, दूसरे प्रेमी ने फोटो देखी तो हो गया विवाद, फिर मिली लाश

रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर का ढोढर डेरे की महिला से अफेयर बना हत्या की वजह।

RATLAM. रतलाम रेल मंडल का जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या ढोढर डेरे की महिला को लेकर शादी में गया था। जब महिला के दूसरे प्रेमी ने दोनों की तस्वीर देखी तो विवाद हो गया। दूसरे प्रेमी ने इंजीनियर को देख लेने की धमकी दी थी। रतलाम-मंदसौर जिला बॉर्डर पर रविवार सुबह खोड़ाना तालाब के किनारे कार में दीक्षांत पंड्या का शव मिला। उसके शरीर में 4 गोलियां लगी थीं।

जूनियर इंजीनियर का ढोढर डेरे की महिला से था अफेयर

जूनियर इंजीनियर का ढोढर डेरे की 40 साल की महिला के पास आता-जाता रहता था। ये इलाका देह व्यापार के लिए बदनाम है। शनिवार को भी वो अपनी प्रेमिका को लेकर जेतपुरा गांव में शादी में पहुंच गया। रात में 1 से 2 बजे के बीच वे दोनों ढोढर वापस पहुंचे।

फोटो देखकर आग-बबूला हो गया दूसरा प्रेमी

महिला का एक और प्रेमी था, जिसका नाम मोहसिन है। जब इंजीनियर और महिला ने शादी की तस्वीरें स्टेटस पर डाली तो उन्हें देखने के बाद वो नाराज हो गया। उसने फोन पर गाली-गलौज की।

रास्ते में हुआ विवाद

इंजीनियर दीक्षांत पंड्या ने प्रेमिका से रतलाम चलने को कहा। जब वे कार में बैठकर परवलिया पहुंचे तो रास्ते में दूसरे प्रेमी ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद वाद-विवाद हो गया। महिला ने दोनों को समझाया, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। महिला ने अपने रिश्तेदार को ढोढर से बुलाया और उसके साथ घर चली गई। इसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता। सुबह खोड़ाना तालाब के किनारे कार में जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या की लाश मिली।

जूनियर इंजीनियर का 10 साल का बेटा

जूनियर इंजीनियर मूल रूप से राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला है। वो रतलाम में पत्नी मध्यमा और बेटे विहान (उम्र 10 साल) के साथ रहता है। दीक्षांत वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन में भी एक्टिव था। वो यांत्रिक ब्रांच में उपाध्यक्ष भी रह चुका है।

दूसरे प्रेमी की तलाश जारी

मंदसौर के ASP गौतम सोलंकी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक ही महिला के दो प्रेमी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पूर्व में भी दोनों के आपस में विवाद हो चुके हैं, शनिवार रात को भी विवाद हुआ था, इसमें मोहसिन ने धमकी भी दी थी। संभवतः घटना कारित करने में मोहसिन ही शामिल है। इसकी जांच में 5-6 टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही मामला स्पष्ट होगा।

( स्टोरी इनपुट - रिपोर्टर आमीन हुसैन, रतलाम )

Tags:
  • Ratlam Railway Division
  • रतलाम रेल मंडल
  • Murder of junior engineer in Ratlam
  • Junior Engineer affair
  • Engineer Dikshant Pandya
  • Murder of Engineer Dikshant Pandya
  • रतलाम में जूनियर इंजीनियर की हत्या
  • जूनियर इंजीनियर का अफेयर
  • इंजीनियर दीक्षांत पंड्या
  • इंजीनियर दीक्षांत पंड्या की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं