पटना में सीएम मोहन बोले- लोकतंत्र को जिंदा रखने में यादव समाज की भूमिका अहम, बिहार के लोगों से कही ये बड़ी बात

Vikram Jain | Jan 18, 2024, 17:55 IST
Share
पटना में सीएम मोहन बोले- लोकतंत्र को जिंदा रखने में यादव समाज की भूमिका अहम, बिहार के लोगों से कही ये बड़ी बात
पटना में सीएम मोहन बोले- लोकतंत्र को जिंदा रखने में यादव समाज की भूमिका अहम, बिहार के लोगों से कही ये बड़ी बात

एमपी के सीएम मोहन यादव बिहार के पटना में श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच कार्यक्रम में शामिल हुए।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बिहार के एक दिवसीय दौरे के क्रम में गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में श्रीकृष्ण चेतना विचार मंच कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने बिहार के लोगों को मध्यप्रदेश में व्यवसाय करने के लिए न्योता दिया।

आम इंसान की जिंदगी बदलना मेरी प्राथमिकता

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि आप एमपी आइए...बसना हो तो हमेशा बसने के लिए आएं। मेरी प्राथमिकता आम इंसान की जिंदगी बदलना है। लोकतंत्र को जिंदा रखने में हमारे समाज की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं। हम लोगों का रिश्ता शब्दों से ज्यादा भाव का है। माता सीता की जन्मस्थली पर आकर हाथ जोड़कर आप सभी का प्रणाम करते हैं। ऐसी पवित्र धरती को प्रणाम करता हूं।

सीएम मोहन ने कहा कि बिहार के नाम को लेकर कन्फ्यूजन काफी है। बोलिये वृन्दावन बिहारी लाल की जय। भगवान कृष्ण के अभिनन्दन के लिए दो राज्यों यूपी बिहार का नाम एक साथ आ जाता है। इससे बढ़कर कुछ है क्या। ये बिहार सम्राट अशोक और महावीर की धरती है। मैं सौभाग्यशाली हूं। हजारों सालों से मध्य प्रदेश बिहार का रिश्ता रहा है। जो यहां राजा बनता था वो पहले मध्यप्रदेश में गावारणार रहता था।

हमारा समाज काफी जागृत

सीएम मोहन ने कहा कि शिक्षा के मामले में हमारा समाज कितना जागृत है, इसका उदाहरण 5000 पहले से कृष्ण ने दिया है। जो सत्तधीश का वध करें और सत्ता पर न बैठे वो शिक्षा से सबूत हो सकता है। इस देश में चाय बेच कर जिनका परिवार चलता हो वो देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि हर के जीवन कि कहानी कठिनाईयां हो सकती है। इससे हमें घबराना नहीं है। इस कार्यक्रम के बाद मोहन यादव बीजेपी ऑफिस पहुंचे। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, इसके बाद इस्कॉन पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan visit to Patna
  • invitation to people of Bihar to do business in MP
  • CM Mohan's statement
  • सीएम मोहन का पटना दौरा
  • बिहार के लोगों को एमपी में व्यवसाय का न्योता
  • सीएम मोहन का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा