इंदौर में चालान को लेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री और एसआई भिड़े

Vishwanath Singh | Apr 10, 2025, 11:04 IST
Share
The Sootr
The Sootr

नवलखा चौराहे पर टूटी नंबर प्लेट की बाइक चला रहे छात्र सतीश को रोककर ट्रैफिक एसआई कासिम हुसैन रिजवी ने चालान बना दिया। इस मामले में छात्र ने एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी से बात कराने की कोशिश की।

इंदौर में नवलखा चौराहे के पास एक छात्र की टूटी नंबर प्लेट का चालान बनाने के दौरान बुधवार रात को बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। छात्र ने ट्रैफिक एसआई से एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री की मोबाइल पर बात करवानी चाही तो उसने मना कर दिया। फिर क्या था एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्र के समर्थन में मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रों के साथ ज्यादती करती है।

टूटी नंबर प्लेट का भी विवाद

नवलखाचौराहे पर टूटी नंबर नंबर प्लेट की बाइक चला रहे छात्र सतीश को रोककर ट्रैफिक एसआई कासिम हुसैन रिजवी ने चालान बना दिया। इस मामले में छात्र ने एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी से बात कराने की कोशिश की। मोबाइल पर बात नहीं करने को लेकर एसआई ने छात्र को डपट दिया। इसके बाद वीरेन्द्र सोलंकी के साथ कई छात्र मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। देर रात सोशल मीडिया पर विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में एलन, कल्पवृक्ष, अनएकेडमी, कैटेलाइजर कोचिंग और स्कूल माफियाओं की सांठगांठ

एसआई को रवाना कर दिया

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

चौराहा जाम करने की दी धमकी

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने यहां पर चौराहा जाम करने की धमकी दी। वहीं छात्र को धक्का देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एसआई को इतना तेवर था कि उसने मोबाइल पर बात नहीं की। साथ ही अपशब्द भी कहे। जबकि कासिम रिजवी इस तरह की बात होने से इंकार करते रहे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस

पहले भी हो चुका है विवाद

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले देर रात चैकिंग के दौरान कासिम हुसैन रिजवी के साथ हिंदूवादी नेता अनिल बुंदेला ने बदतमीजी की थी। जिसमें उन्होंने छोटी ग्वालटोली थाने में शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया था। कासिम रिजवी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरुक भी करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • ABVP
  • challan
  • traffic
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा