कुलपति की कार के आगे लेटे Students, यूनिवर्सिटी रोड पर किया चक्काजाम

Jitendra Shrivastava | Mar 15, 2024, 23:38 IST
Share
THESOOTR
अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन।

स्टूडेंट्स की मांग है कि दिव्यांग छात्रों के लिए ब्रेल बुक्स, प्रिंटर, परीक्षा शुल्क में रियायत देने की मांगों पर वे कुलपति से मिलने की जिद पर अड़े थे। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंची थीं।

SAGAR. डॉ. हरि सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नाराज स्टूडेंट्स (Students) ने यूनिवर्सिटी मार्ग पर चक्काजाम भी कर दिया। स्टूडेंट्स शुक्रवार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे। वे कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से मिलना चाहते थे।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी

शाम को करीब 7 बजे कुलपति प्रो. निलिमा गुप्ता से प्रदर्शनकारियों से मिली, लेकिन उनकी बात से स्टूडेंट्स संतुष्ट नहीं हुए। वे कुलपति की गाड़ी के आगे लेट गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर भी फेंके। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला शांत कराया।

ये खबरें भी पढ़ें...

employees को लामबंद देख घबराई सरकार, जारी किया DA बढ़ाने का आदेश

छह महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद अब सितंबर तक सीएस रहेंगी वीरा राणा

कुलपति और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अध्यक्ष को बंद किया

छात्रों ने दोपहर में कुलपति और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अध्यक्ष समेत कई अधिकारियों को ऑडिटोरियम में बंद कर दिया और गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स की मांग है कि दिव्यांग छात्रों के लिए ब्रेल बुक्स, प्रिंटर, परीक्षा शुल्क में रियायत समेत अन्य सुविधाएं दी जाए। इन मांगों को लेकर वे कुलपति से मिलने की जिद पर अड़े थे। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित अभिमंच सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने पहुंची थीं। इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर की कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी, सत्यवती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. प्रभात मित्तल और जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रो. उमेश होलानी भी मौजूद थे।

छात्र गुरुवार से यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे थे

गुरुवार रातभर से प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे थे, जबकि कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह 10 बजे जैसे ही उन्हें कुलपति के ऑडिटोरियम में मौजूद होने की जानकारी मिली, वे वहां पहुंच गए। यहां उन्होंने सभी गेट बाहर से बंद कर दिए।

पुलिस को वापस जाओ के लगाए नारे

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय डेहरिया विश्वविद्यालय पहुंचे। सीएसपी यश बिजौरिया भी पुलिस बल के साथ वहां आए। हाथों में डंडे लिए पुलिस को आते देख छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम उत्पात नहीं कर रहे हैं। हम अपनी कुलपति से बात करना चाहते हैं। विश्वविद्यालय में पुलिस का क्या काम है?' उन्होंने पुलिस वापस जाओ के नारे लगाए।

Tags:
  • चक्काजाम
  • students
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा