सोने के भाव में आई गिरावट, जानें आपके शहर में कितने में है सोना

Sandeep Kumar | Nov 16, 2024, 22:28 IST
Share
 price gold latest
price gold latest

दिवाली में अचानक हुए सोने के भाव में बढ़ोतरी के बाद अब सोने के सभी कैरेट में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट के बारे में...

देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है और सोने की मांग और भी बढ़ जाती है। अगर इस दौरान सोना सस्ता भी हुआ तो यह आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं होगा। फिलहाल सोने के दामों में गिरावट आई है लेकिन, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों (Gold Silver Price Update) में उछाल देखने को मिल सकता है। India Bullion and Jewelers Association के अनुसार, गुरूवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 75,260 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज यानी शनिवार 73 हजार 944 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी प्रकार, शुद्धता के आधार पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल में 24 और 22 कैरेट कैरेट सोने के दाम

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 70 हजार 250 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना 73 हजार 760 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था। आज शनिवार 16 नवंबर को सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने की कीमत 73 हजार 870 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 70 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत

Indian bullion market में आज यानी 16 नवंबर 2024, की सुबह सोना (Gold Price Today) की दामों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, शुद्ध सोने का भाव अब भी 73 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73 हजार 944 रुपए दर्ज की गई है। गुरुवार शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने (Gold) की कीमत 75 हजार 260 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज यानी शनिवार सुबह घटकर 73 हजार 944 रुपए रह गई है। इसी तरह, शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

देश के इन शहरों में सोने के भाव

दिल्ली में सोना का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 75 हजार 9 सौ 20 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 69 हजार 6 सौ 10 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई में सोना का दाम

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 75 हजार 7 सौ 70 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69 हजार 460 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

कोलकाता में सोना का भाव

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 75 हजार 770 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69 हजार 460 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

लखनऊ में सोना का दाम

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹75 हजार 920 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹69 हजार 610 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

चेन्नई में सोना दाम

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹75 हजार 770 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 69,460 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

खबर से संबंधित प्रश्न

  1. दिवाली के बाद सोने के भाव में अचानक गिरावट क्यों हुई ?
    सोने के भाव में अचानक गिरावट कई कारणों से हो सकती है, जैसे बाजार में मांग में कमी, वैश्विक आर्थिक संकेतक, या केंद्रीय बैंकों की नीतियां, जो सोने के मूल्य को प्रभावित कर सकती हैं।
  2. 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के बीच क्या अंतर है?
    24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्धता रखता है। इसका मतलब है कि 22 कैरेट सोने में अन्य धातुओं की मिश्रण होती है, जो इसे स्थायी और घिसने में कम संवेदनशील बनाती है।
  3. भविष्य में सोने की कीमतें कैसे विकसित हो सकती हैं?
    सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आर्थिक स्थिति, वैश्विक संकट, और मांग-आपूर्ति के आधार पर निर्भर करती है। बाजार की स्थिति के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं।
  4. इस शादी के मौसम में सोने की सस्ती कीमत का क्या मतलब है?
    सोने की कीमतों में गिरावट इस शादी के मौसम में उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है, क्योंकि इससे वे अधिक मात्रा में सोना खरीदने में सक्षम होंगे।
  5. विभिन्न शहरों में सोने के भाव में क्या अंतर है?
    विभिन्न शहरों में सोने के भाव स्थानीय मांग, आपूर्ति और करों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, लखनऊ, कोलकाता, और चेन्नई में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं, जो दर्शाती हैं कि बाजार की परिस्थितियां हर क्षेत्र में कैसे बदलती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सोना
  • Gold
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा