इंदौर में होटल संचालक का सुसाइड नोट- नौ साल पहले तय कर लिया था, 30 साल तक ही जीना है, खुद के सामने अपनों को मरते नहीं देख सकता

Pratibha Rana | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में होटल संचालक का सुसाइड नोट- नौ साल पहले तय कर लिया था, 30 साल तक ही जीना है, खुद के सामने अपनों को मरते नहीं देख सकता
इंदौर में होटल संचालक का सुसाइड नोट- नौ साल पहले तय कर लिया था, 30 साल तक ही जीना है, खुद के सामने अपनों को मरते नहीं देख सकता

इंदौर में हीरानगर इलाके में रहने वाले होटल संचालक आदित्य शर्मा उम्र 30 साल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में हीरानगर इलाके में रहने वाले होटल संचालक आदित्य शर्मा (30 साल) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से उसके कमरे की दीवार पर चिपके कई नोट्स मिले हैं और साथ ही सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें सुसाइड का अजीब कारण है, लिखा है- मैंने नौ साल पहले ही तय कर लिया था कि 30 साल की उम्र तक ही जीना है, क्योंकि मैं अपनी आंखों के सामने मां और अपनों को मरते देख नहीं सकता। उसकी एक रील भी सामने आई है, जो सुसाइड के पहले बनाई, इसमें ऑडियो है कि- जिस गोली पर मेरा नाम लिखा होगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। ऐसा जीना भी क्या जीना है। इस रील में उसके साथ कांग्रेस के नेता ओर दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं।

सुसाइड नोट में यह भी लिखा- मुझ पर कोई दबाव, कर्ज नहीं

"मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मुझ पर कोई दबाव, कर्ज या जोर जबर्दस्ती नहीं है। मैंने 8-9 साल पहले ही तय कर लिया था कि मैं 30 साल की उम्र तक ही जीवित रहूंगा। मैंने एमआर-10 पर दोस्त आशीष जोशी के साथ पार्टनरशिप में एक होटल खोली थी। फरवरी में उसे खत्म कर हिसाब में 5 लाख रुपए ले लिए हैं। उन्हीं रुपयों से मैं अपना भी जीवन व्यतीत कर रहा हूं। किसी की खुशियां खरीदने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। मां और दोस्त ही मेरी जान हैं। मैं उन्हें रात-रातभर घुमाता था, वे नहीं। मेरी मौत की खबर सबसे पहले राजू भदौरिया को देना। वह कड़क दिल हैं, मेरे घर वालों को संभाल लेंगे। मेरी चिता को अग्नि दोस्त देंगे। भाई को मैं पसंद नहीं करता हूं। मेरे बाद भी वही चंदन शर्मा मां के साथ रहेगा। मेरा मरना तय था इसलिए मैंने कभी किसी से प्यार नहीं किया। मैंने अपने सभी पासवर्ड लिख दिए हैं। दोस्त को उसकी बुलेट देकर अपनी एक्टिवा ले लेना। मैं कल रात को मरने वाला था, लेकिन कुछ काम रह गया था इसलिए आज मर रहा हूं। मैं जिस पिस्टल से जान दे रहा हूं, किसी को भी परेशान मत करना।

अवैध पिस्टल से खुद को मारा

पुलिस मामले की जांच कर रही है। हीरानगर टीआई पप्पू लाल शर्मा के अनुसार आदित्य पिता नंदकुमार शर्मा ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे अवैध पिस्टल से कनपटी के पास गोली मार ली। घर वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत मिला। दो मंजिला मकान में ऊपर उसका भाई और मां रहते हैं, जबकि वह नीचे सोता था। उसके कमरे से सात पेज का सुसाइड मिला है, जिसमें उसने मर्जी से जान देने की बात लिखी है। उसने पार्टनरशिप में एक होटल खोली थी। फरवरी में उसका भी हिसाब कर दिया। इस घटना से हर कोई हैरान है, क्योंकि उस पर ना तो कर्ज था और ना कोई दबाव, फिर भी उसने जान दे दी। पुलिस और एफएसएल टीम ने सारे साक्ष्य और सुसाइड नोट जब्त कर लिए है। उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार (8 सितंबर) को होगा। वह राजनीति में भी जुड़ा था औ कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को पसंद करता था।

पंजाबी सिंगर मूसेवाला को करता था पसंद

टीआई के मुताबिक परिवार में मां और भाई हैं, जो घटना के समय ऊपर के कमरे में थे। वहीं आदित्य नीचे के कमरे में था। दीवारों पर उसने कई नोट्स भी चिपकाए हैं, इसमें मां, भाई, परिवार और दोस्तों के लिए कई तरह के मैसेज लिखे हैं। एक मैसेज में उसने लिखा है कि सारे गेट मैंने ही खोले हैं। मेरे मरने की खबर सबसे पहले पुलिस को देना। मेरे किसी सामान को हाथ मत लगाना। दोस्तों ने बताया कि वह काफी यार बाज दोस्त था। एक दिन पहले उसने रील बनाकर लगाई थी। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी बड़ा फैन था।

पार्षद बोले लगा ही नहीं वह ऐसा कदम उठा सकता है

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया, आदित्य के अच्छे मित्र थे, घटना के एक दिन पहले भी दोनों साथ थे। भदौरिया ने कहा कि लगातार मिलते थे फोन पर बात होती थी, कभी लगा ही नहीं कि वह इस तरह का कदम उठाएगा। आदित्य के दोस्तों ने बताया है वह काम के प्रति काफी ईमानदार था। जल्दी अमीर बनाना चाहता था। उसने होटल की चेन शुरू की थी। इनमें से कुछ होटल किराए पर लेकर चला भी रहा था। उसे कुछ घाटा भी हुआ। लेकिन वह कहता था जल्द ही उबर जाएगा। उसने कुछ माह पहले ही नई कार भी खरीदी थी। वह दोस्तों को काफी महत्व देता था। इसके लिए उसकी परिवार के लोगों से कहासुनी भी होती थी।

ये खबर भी पढ़ें...

विदिशा में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत भरभराकर गिर जाने से 2 मजदूरों की मौत, 1 अस्पताल में भर्ती


Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore hotel operator Aditya Sharma
  • Aditya suicide case
  • Aditya shot suicide
  • इंदौर होटल संचालक आदित्य शर्मा
  • आदित्या आत्महत्या मामला
  • आदित्या गोली मारकर आत्महत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा