सुमित्रा महाजन के परिवार के हमलावरों पर फिर मेहरबां पुलिस, 42 कदम में जुलूस खत्म

Sanjay Gupta | Dec 10, 2024, 16:25 IST
Share
Pratap Karosia procession
Pratap Karosia procession

सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम में तोड़फोड़ की गई और उनके पोते सिद्धार्थ महाजन के साथ मारपीट की गई। अब इंदौर में भाजपा नेता प्रताप करोसिया के रिश्तेदार सौरभ करोसिया और अन्य आरोपियों का जुलूस निकाला गया। जो 42 कदम में खत्म कर दिया गया।

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्य़क्ष (स्पीकर) सुमित्रा महाजन के परिवार पर हमला करने वालों को पुलिस ने भारी दबाव के बाद पकड़ तो लिया लेकिन सख्ती के मामले में फिर खेल दिखा दिया। राजमोहल्ला जहां पर करोसिया परिवार का दबदबा और गुंडागर्दी है, वहां पर इन आरोपियों को जुलूस निकलना था लेकिन टीआई नीरज मेढ़ा ने केवल 42 कदम में यह जुलूस करोसिया परिवार के दबाव में खत्म कर दिया।

इस तरह हुआ खेल

पुलिस ने ताई के समर्थन में उठी आवाज के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ पिता जितेंद्र करोसिया मुख्य आरोपी है। सौरभ के साथ अन्य आऱोपियों को लकेर पुलिस राजमोहल्ला जुलूस निकालने के लिए बेड़ियों में बांधकर पहुंची। लेकिन जहां करोसिया परिवार रहता है वहां जाने से पहले ही पास में बगीची के पास गिनती के 42 कदम चलवाकर वापस लौटा ले आए। इस दौरान एक-दो आरोपी लगातार पुलिस वालों से बात करते रहे। आखिर में उनके घर की गली में जाने से पहले ही आरोपियों को रोक कर वापस वाहन में बैठा कर ले गए। इसके पहले ताई के बेटे मिलिंद महाजन के बेटे के जिस शोरूम में तोड़फोड हुई वहां कान पक़डवाकर उठा बैठक लगवाई और फिर राजमोहल्ला लेकर गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...

सुमित्रा महाजन के परिवार पर हमले से गरमाई राजनीति, कौन नेता है समर्थक

सुमित्रा महाजन के समर्थक सीएम से मिलेंगे, उद्योगपति भी समर्थन में उतरे

एसआईटी फिर क्या देख रही है

इस मामले में शुरू से ही पुलिस की लेतलाली होती रही है, मामले में पुलिस ने मात्र सौरभ पर ही नामजद केस किया था और वह भी मामूली धाराओं में। ताई के समर्थन में शहर से आवाज उठी और समर्थक सीपी संतोष सिंह से मिले, तो फिर इन पर गंभीर धाराएं 308(5), 190 औऱ 191(2) भी लगा दी गई है जो अड़ीबाजी, बलवे की लगाई गई। अब पुलिस से कौन पूछे कि यह धाराएं पहले क्यों नहीं लगाई। इस मामले में एसआईटी बनाई गई, लेकिन जुलूस में जो खानापूर्ति की गई इसे क्या कहेंगे, एसआईटी फिर क्या देख रही है।

यह आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

सौरभ पिता जितेंद्र करोसिया के साथ ही मोहित पिता महेश घेगट, तरूण उर्फ तन्नु पिता घीसालाल धोलपुर, अभय पिता रणजीत पथरोड़ और साहिल उर्फ बिट्टू पिता बचराज धोलपुरे सभी राजमोहल्ला निवासी को गिरफ्तार किया गया है। तरूण तो निगम में सफाईकर्मी है। वहीं मोहित भी पिता की जगह निगम में काम करने जाता है। यह भी मांग उठी है कि इनके साथ 30 लोग करीब थाने में और फिर कोर्ट में भी इनके समर्थन में गए थे, इन पर भी कार्रवाई हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Sumitra Mahajan
  • सुमित्रा महाजन
  • प्रताप करोसिया
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा