भारत-पाक मैच रद्द करने दायर हुई PIL, SC ने कहा- मैच मस्ट गो ऑन

Neel Tiwari | Sept 11, 2025, 14:33 IST
Share
Supreme Court Refuses Cancel India Pakistan Match Affirms The Match Must Go On
Supreme Court Refuses Cancel India Pakistan Match Affirms The Match Must Go On

सुप्रीम कोर्ट ने भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप के टी-20 मुकाबले को रद्द करने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का टी-20 मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा। कोर्ट ने एक जनहित याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया, जिसमें इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। यह मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है।

कोर्ट ने कहा – मैच जारी रहना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच के सामने यह मामला पहुंचा था। याचिकाकर्ताओं के वकील ने आग्रह किया कि चूंकि मैच रविवार को होना है, इसलिए मामले को शुक्रवार को लिस्ट किया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट कहा “मैच जारी रहना चाहिए।” वकील ने बार-बार जोर देकर कहा कि भले ही उनका मामला कमजोर हो, लेकिन इसे सुना जाना चाहिए लेकिन अदालत ने अभी यह मांग अस्वीकार कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल मैच

एशिया कप में भारत–पाकिस्तान मैच का किया विरोध, इंदौर के कांग्रेस नेता को मिली धमकी, कहा–पाकिस्तान का नाम मत लेना

आतंकी हमलों के बाद उठी थी आपत्ति

यह जनहित याचिका उर्वशी जैन के नेतृत्व में चार विधि छात्रों ने दायर की थी। इसमें तर्क दिया गया था कि पहलगाम में आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नागरिकों और सैनिकों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन करना राष्ट्रीय सम्मान और जनभावनाओं के खिलाफ संदेश देगा। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि क्रिकेट को किसी भी हाल में देशहित, नागरिकों की सुरक्षा और जवानों के बलिदान से ऊपर नहीं रखा जा सकता।

ये खबरें भी पढ़ें...

एशिया कप में भारत–पाकिस्तान मैच का किया विरोध, इंदौर के कांग्रेस नेता को मिली धमकी, कहा–पाकिस्तान का नाम मत लेना

पाकिस्तान से ASIA कप मैच का कांग्रेस ने किया विरोध, इंदौर में आत्मदाह की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट का रुख साफ

सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया कि ऐसे मामलों में अदालत त्वरित हस्तक्षेप नहीं करेगी। इस जनहित याचिका को अर्जेंट लिस्ट करने की मांग को खारिज करते हुए यह भी साफ हो गया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेला जाएगा। यानी अब क्रिकेट प्रेमियों को बहुप्रतीक्षित भारत-पाक मुकाबला तय शेड्यूल के अनुसार ही देखने मिलेगा।

भारत-पाकिस्तान का मैच | टी-20 में भारत-पाकिस्तान

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • भारत-पाकिस्तान
  • भारत-पाकिस्तान का मैच
  • टी-20 में भारत-पाकिस्तान
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा