भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच के कंसेशन वाले टिकट ऐसे खरीदें, इस दिन से होने लगेगी बुकिंग
Amresh Kushwaha | Sept 14, 2024, 08:05 IST
भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच
ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश टी-20 मुकाबले के लिए 17 सितंबर से रियायती टिकटों की बिक्री शुरू होगी। कुछ कैटेगरी को टिकट में विशेष रियायत दी जाएगी।
ग्वालियर (Gwalior) के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम (Shankarpur Stadium) में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश (India vs Bangladesh) टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री 17 सितंबर से शुरू होगी। पहले चरण में दिव्यांगों (Differently Abled) और छात्रों (Students) के लिए रियायती टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। छात्रों के लिए ईस्ट गैलरी (East Gallery) में टिकट की कीमत 929 रुपए रखी गई है, जबकि दिव्यांगों के लिए उत्तर-पूर्व गैलरी (North-East Gallery) में टिकट केवल 300 रुपए का होगा।
टिकट बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया टिकट बुकिंग ऑनलाइन (Online) होगी और इसके लिए 17 सितंबर सुबह 11 बजे से 19 सितंबर सुबह 11 बजे तक मोबाइल एप्लिकेशन (Insider.in) पर बुकिंग की जा सकेगी। टिकट बुकिंग की सूचना 16 सितंबर से सार्वजनिक की जाएगी। टिकट खरीदने के बाद उसे कुरियर (Courier) से घर पर भेजा जाएगा, जिसके लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा।
टिकट की पुष्टि होने के बाद, एमपीसीए द्वारा ई-मेल पर लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके टिकट का भुगतान (Payment) करना होगा। सफल भुगतान के बाद ई-मेल के माध्यम से टिकट कन्फर्मेशन (Ticket Confirmation) की सूचना मिलेगी और इसके बाद टिकट कुरियर के माध्यम से घर भेजा जाएगा। व्हीलचेयर वाले दिव्यांगों के साथ आने वाले व्यक्ति को टिकट फ्री में दिया जाएगा।
इस दिन से बुक कर सकेंगे टिकट
टिकट बुकिंग में इस आईडी की पड़ेगी जरूरत
एमपीसीए (MPCA) के सीईओ रोहित पंडित (Rohit Pandit) ने बताया कि हर छात्र केवल एक ही टिकट खरीद सकेगा। इसके लिए छात्रों को अपना स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड, रिपोर्ट कार्ड या वर्ष 2024-25 के मध्यावधि परीक्षा परिणाम का दस्तावेज अपलोड करना होगा। वहीं, दिव्यांगों को अपना प्रमाण पत्र मोबाइल एप्लिकेशन पर अपलोड करना होगा।
मेल पर मिलेगी टिकट की पुष्टि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari