चाय-समोसे के फर्जी बिल पकड़ने वाले अफसर का 600 किमी दूर ट्रांसफर, एमपी HC ने लगाई रोक
Neel Tiwari | Jun 26, 2025, 10:33 IST
tea-samosa-scam-officer-transfer-mp-high-court-stays-order
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग में 30 लाख रुपए के फर्जी बिल पास कराने की कोशिश की गई थी, जिसमें चाय और समोसे की आपूर्ति को शामिल किया गया था।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। यहां चाय-समोसे की आड़ में 30 लाख रुपए के फर्जी बिल पास कराने की कोशिश की गई, और जब एक ईमानदार अधिकारी ने इस घोटाले को उजागर किया, तो उसे इनाम में तबादले की सजा दी गई। वो भी पूरे 600 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में।
यह पूरा मामला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़ा है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अमित चंद्रा जब जबलपुर जिले के मझौली ब्लॉक में पदस्थ थे, तब उनके पास 30 लाख रुपए के खर्च से जुड़े बिल आए। मझौली अस्पताल के बीएमओ डॉ. पारस ठाकुर द्वारा ये बिल भेजे गए थे। इन बिलों को सॉफ़्टवेयर में अपलोड कर अप्रूव करने का निर्देश भी साथ में था। लेकिन जैसे ही अमित ने बिलों की बारीकी से जांच शुरू की, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। बिलों में लाखों रुपए की चाय और समोसे की आपूर्ति दर्शाई गई थी। यह चाय और समोसे 20 किलोमीटर दूर से मंगवाए जाते थे। खास बात ये कि अस्पताल के सामने ही चाय की कई दुकानें थीं, लेकिन डॉ. साहब की पसंदीदा चाय को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बाकायदा फोर व्हीलर वाहन की व्यवस्था दिखा दी गई थी।
![42b5a5d7-95e]()
![54df0919-447]()
खबर यह भी...Neet-UG मामले की अंधेरे में सुनवाई, इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- देखते हैं अंधेरे में काम होता है या नहीं
इन बिलों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए अमित चंद्रा ने उन्हें अपलोड करने से मना कर दिया और पूरे मामले की शिकायत जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक से कर दी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य अधिकारियों को भी इस भ्रष्टाचार से अवगत कराया। परंतु भ्रष्टाचार की जांच कराने के बजाय विभाग ने अमित को प्रताड़ित करते हुए उनका तबादला जबलपुर से करीब 600 किलोमीटर दूर मुरैना कर दिया।
खबर यह भी...मप्र में 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी केस की बात कही, सरकार से मांगा जवाब
यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के तबादले का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है कि ईमानदार अफसरों को फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा या सजा दी जाएगी। जब चाय-समोसे की आड़ में 30 लाख का घोटाला हो सकता है, तो कल्पना कीजिए कि ऐसी व्यवस्था में और कितनी परतें होंगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
20 किलोमीटर दूर से आती थी चाय
42b5a5d7-95e
54df0919-447
खबर यह भी...Neet-UG मामले की अंधेरे में सुनवाई, इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- देखते हैं अंधेरे में काम होता है या नहीं
सिस्टम को सच बताना पड़ा भारी
HC ने तबादले पर लगाई रोक
इस अन्याय के खिलाफ अमित चंद्रा ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अमित चंद्रा के तबादला आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है और राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को सुरक्षा या सजा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari