नियुक्ति मांगने वाले शिक्षकों से DPI आईएएस गुप्ता बोलीं- इस आंदोलन से मुझे, विभाग, शासन किसी को फर्क नहीं पड़ेगा
Sanjay Gupta | Sept 06, 2024, 20:16 IST
thesootr
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षकों की भी भर्ती अटकी हुई है। उच्च वर्ग में 21 हजार से ज्यादा पद खाली है, वहीं शासन ने नौ हजार से भी कम पर भर्ती प्रक्रिया की है। हजारों युवा वेटिंग में हैं, जो पद बढ़ाने के लिए अलग आंदोलन कर रहे हैं...
INDORE. प्राथमिक शिक्षक वर्ग 1 के चयनित अपनी नियुक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन अधिकारियों का रवैया है कि वह जले पर नमक छिड़कने की तरह काम करता है। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन जब शिक्षक नियुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे थे, तब डीपीआई (लोक शिक्षण आयुक्त) आईएएस शिल्पा गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया, लेकिन वहां पांच मिनट की जो चर्चा थी वह अधिकारियों के रवैये को बताने के लिए काफी है। चयनित 4721 युवा शिक्षक ज्वाइनिंग लैटर के लिए इंतजार में हैं।
( आंदोलन के बाद चर्चा के लिए चयनित मेरिट होल्डर उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती संघ 2023 के प्रदेश अध्यक्ष रामचरण कुसमरिया, राहुल शर्मा, हरि वर्मा, साक्षी शर्मा अंदर डीपीआई गुप्ता से चर्चा के लिए गए थे, जैसा आंदोलनकारियों ने 'द सूत्र' को बताया )
जबलपुर हाईकोर्ट में साल 2018 के ईडब्ल्यूएस नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है, इसे लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, लेकिन चयनितों का कहना है कि उनकी नियुक्ति पर कोई रोक के आदेश कोर्ट ने नहीं दिए हैं, इसके बाद भी दस्तावेज सत्यापन और सारी प्रक्रिया होने के बाद भी जॉइनिंग लेटर रोके हुए हैं।
गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
अतिथि शिक्षकों की भी भर्ती अटकी हुई है। उच्च वर्ग में 21 हजार से ज्यादा पद खाली है, वहीं शासन ने नौ हजार से भी कम पर भर्ती प्रक्रिया की है। हजारों युवा वेटिंग में हैं, जो पद बढ़ाने के लिए अलग आंदोलन कर रहे हैं। कम पदों के कारण हालत यह है कि मेरिट में टॉप 10 में भी आने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो पा रही है। उधर स्कूलों में शिक्षक नहीं है लेकिन शासन ने तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।
![thesootr]()
यह हुई वहां पर चर्चा...
- युवा- मैम हमारा नियुक्ति आदेश क्यों जारी नहीं हो रहा, अभी तक नहीं हुआ है
डीपीआई गुप्ता- आपको पता नहीं क्या, आपका मामला क्यों रुका हुआ है? यह आदेश पढ़िए, कोर्ट की वजह से यह रुका हुआ है - युवा- मैम कोर्ट में साल 2018 की नियुक्ति का विवाद है, हमारा 2023 की नियुक्ति है
डीपीआई गुप्ता- नहीं आप लोगों का भी मामला है इसमें - युवा- यदि हमारा मामला है तो अंतरिम आदेश लेकर नियुक्ति दे सकते हैं, कृपया अपील कर लीजिए
डीपीआई गुप्ता- यह कोर्ट का काम है, वह सबसे बड़ी होती है, जो दिन भर से आप लोग यहां बैठे हैं। क्या इतने फ्री हैं क्या आप लोग? - युवा- नहीं मैम हम अपनी मांग बताने आए हैं। बहुत इंतजार किया है
डीपीआई गुप्ता- आपको क्या लगता है ऐसे काम हो जाएगा क्या बैठने से? इससे कोई ना तो मुझे फर्क पड़ना है, ना विभाग को ना शासन को। कुल मिलाकर यह काम कोर्ट पर निर्भर है, जब वहां से फैसला आएगा तो ही काम होगा।
कोर्ट से स्टे नहीं है 2023 की जॉइनिंग पर
गर्भकाल…
मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
उधर स्कूलों में तिमाही परीक्षा घोषित
thesootr
वर्ग 1 की परीक्षा से लेकर अभी तक यह हुआ...
- वर्ग 1 (2023) परीक्षा
नोटिफिकेशन- 27-12-2022
पात्रता परीक्षा - मार्च 2023
चयन परीक्षा - अगस्त 2023
रिजल्ट - 20 फरवरी 2024 - फ्रेश पद : 5052
- वर्ग में खाली पद: 21459
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन...
DPI : 3390 कैंडिडेट (14-18 जून 2024)
ट्राइबल: 651 कैंडिडेट (6 -8 अगस्त 2024)
Total : 4041 कैंडिडेट का दस्तावेज सत्यापन हो चुका है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari