शिक्षक ने की ऐसी मांग कि हिल गया प्रशासन, चुनाव के लिए उठाना पड़ा कदम, जानें क्या है मामला
The Sootr | Nov 05, 2023, 24:00 IST
शिक्षक ने की ऐसी मांग कि हिल गया प्रशासन, चुनाव के लिए उठाना पड़ा कदम, जानें क्या है मामला
सतना में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने चुनावी ट्रेनिंग में भाग न लेने पर प्रशासन से की मांग।
SATNA. मध्यप्रदेश के सतना में एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने चुनावी ट्रेनिंग में भाग न लेने का कारण प्रशासन को बताते हुए एक पत्र लिखा। जिसमें आदमी ने प्रशासन से शादी करवाने की गुहार लगाई है। उस आदमी का कहना है कि उसकी रातें बर्बाद हो रही है, उसकी जल्द से जल्द शादी करवाई जाई। फिलहाल सरकार ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
आदमी का नाम का नाम अखिलेश कुमार यादव बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक ये आदमी भोपाल से लगभग 450 किलोमीटर दूर सतना जिले के गांव अमरपाटन का रहने वाला है। गौरतलब है कि अखिलेश 16-17 अक्टूबर को आयोजित एक चुनावी ट्रेनिंग के सेशन में नहीं पहुंचे थे। और इसके बाद जब उनसे इसका कारण बताओ नोटिस के माध्यम से यह कहा गया कि राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही के लिए निलंबित क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
इस पत्र में आदमी ने अपनी शादी करवाने की बात कही है। 31 अक्टूबर को ये पत्र लिखा गया, जिसमें उन्होंने लिखा है पॉइंट टू पॉइंट रिप्लाई। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा भेजे पत्र के जवाब में लिखा कि मेरा जीवन पत्नी के बिना कट रहा है, ऐसे में मेरी रातें बर्बाद हो रही हैं। इसलिए सबसे पहले मेरी शादी करवाई जाए। आदमी दहेज में 3.5 लाख रुपए और सिंगरौली टॉवर या रीवा के समदरिया इलाके में एक फ्लैट के लोन की भी मांग करता है। अंत में उसने लिखा है क्या करें? मेरे पास उचित शब्द नहीं हैं, आप ज्ञान के सागर हैं तो आप ही कुछ सुझाव दें।
![WhatsApp Image 2023-11-05 at 9.05.05 AM.jpeg]()
जिला प्रशासन उनके इस व्यवहार से संतुष्ट नहीं है। बता दें कि सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 2 नवंबर को अखिलेश को शिक्षक पद से निलंबित किया था। जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने आदमी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके कुछ सहकर्मियों ने बताया कि अखिलेश पिछले कुछ दिनों से तनाव में रहते थे। वरना कारण बताओ नोटिस के जवाब में ऐसा पत्र कौन ही लिखता है? साथ ही उनके कुछ रिश्तेदारों से पता चला कि उन्होंने एक साल पहले मोबाइल फोन का इस्माल करना बंद कर दिया था।
ट्रेनिंग में न आने का प्रशासन ने मांगा जवाब
पत्र में लिखा 'पॉइंट टू पॉइंट रिप्लाई'
WhatsApp Image 2023-11-05 at 9.05.05 AM.jpeg
एक साल पहले बंद किया था मोबाइल का इस्तेमाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari