टीचर ने किया 3 साल की मासूम से रेप, प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान से हुआ खुलासा

Sourabh Bhatnagar | Sept 18, 2024, 12:59 IST
Share
 हैवान बना शिक्षक
हैवान बना शिक्षक

भोपाल के एक निजी स्कूल के शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम है। बच्ची जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख मां के होश उड़ गए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने 3 साल की मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद बच्ची की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कासिम रेहान नामक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट से रेप, घुमाने के बहाने स्कूल में साथ पढ़े फ्रेंड ने दिया धोखा, केस दर्ज

बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर थे चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने घटना की जानकारी देते हुए इसकी शिकायत की थी। बच्ची की मां ने शिकायत में बताया था कि दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान दिखे थे। वह बार-बार परेशानी की ओर इशारा कर रही थी। उसे चलने में भी परेशानी हो रही थी।

बच्ची की मां ने कहा, मैंने बच्ची के शरीर की जांच की तो मुझे उसे नाजुक अंगों पर चोट के निशान दिखे। ये देख मैं चौंक गई। मैं इसकी शिकायत लेकर स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची। मैंने प्रबंधन को आरोपी टीचर का नाम भी बताया लेकिन उन्होंने मेरी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से रेप का वीडियो वायरल, पीड़िता बोली- मुझे शराब पिलाई गई, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

स्कूल प्रबंधन के न सुनने पर पुलिस से की शिकायत

स्कूल प्रबंधन के शिकायत को गंभीर न लेने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल जाकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि शिक्षक स्कूल में आईटी का टीचर है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • शिक्षक की हैवानियत
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • भोपाल में रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा