स्कूल में टीचर ने बच्चों को पिलाई शराब, बोला-पहले उसमें पानी मिलाओ, वीडियो वायरल
Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 11:25 IST
katni teacher,
कटनी जिले में शिक्षा के मंदिर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शिक्षक छात्रों को शराब पिलाने रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी के सरकारी स्कूल से स्कूल टीचरका शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वह अपने छात्रों को शराब परोसते और खुद भी पीते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की।
वीडियो सोशल मीडिया में आते ही बरही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को जांच सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में वीडियो को सही पाया गया और उसकी पुष्टि के साथ रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई। इस मामले में जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्कूल में शराब पी रहे थे टीचर और बच्चों को पिला रहे थे। जांच के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक श्री लाल नवीन प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें...दिल्ली से लाए ढक्कन-होलोग्राम, MP से दारू,गांव से ऐसे किया शराब घोटाला
जांच के बाद
अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने इस मामले का संज्ञान लिया और जिला शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच सामने आने पर आरोपी शिक्षक की पहचान लाल नवीन प्रताप सिंह के रूप में की गई। पहचान होते ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 की धारा 9(1) के अंतर्गत निलंबित कर दिया है। उन्हें बड़वारा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।
NOTE- इस वीडियो में नाबालिग बच्चे दिखाई दे रहे हैं, इसलिए वीडियो नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें...एमपी में 25 हजार रुपए से कम फीस वाले इतने निजी स्कूलों को मिली नियमों में छूट
शिक्षा के मंदिर में शराब की शिक्षा
यह घटना बड़वारा विकासखंड की खिरहनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में शिक्षक श्रीलाल नवीन प्रताप सिंह कप में शराब डालते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह छात्रों से कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पहले उसमें पानी मिलाओ। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आए।
कटनी में शिक्षक ने पिलाई बच्चों को देशी शराब
➡ जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन हरकत में आया। कटनी कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए और प्राथमिक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। #ViralVideo #Katni #MadhyaPradesh #Teacher #student #TheSootr @CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/9HeNKvPBxB
— TheSootr (@TheSootr) April 19, 2025
जांच के आदेश मिलते ही प्राचार्य ने सौंपी रिपोर्ट
यह भी पढ़ें...दिल्ली से लाए ढक्कन-होलोग्राम, MP से दारू,गांव से ऐसे किया शराब घोटाला
जांच के बाद शिक्षक निलंबित
मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 की धारा 9(1) के अंतर्गत निलंबित कर दिया है। उन्हें बड़वारा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।
NOTE- इस वीडियो में नाबालिग बच्चे दिखाई दे रहे हैं, इसलिए वीडियो नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें...एमपी में 25 हजार रुपए से कम फीस वाले इतने निजी स्कूलों को मिली नियमों में छूट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman