टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर ठगे लाखों रुपए, 10 साल से कर रहा था ये काम

The Sootr | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर ठगे लाखों रुपए, 10 साल से कर रहा था ये काम
टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर ठगे लाखों रुपए, 10 साल से कर रहा था ये काम

टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर लाखों रुपए की कमाई कर ली, बता दें कि आरोपी सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देता था और पैसे कमाता था

BHOPAL. टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाकर लाखों रुपए की कमाई कर ली। बता दें कि आरोपी सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देता था और पैसे कमाता था। गुजरात की वड़ोदरा पुलिस ने मैनेजर को भोपाल से एक हफ्ते पहले गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 10 साल से कर रहा था ये काम-

आरोपी रोहित सिंह एक टेलीकॉम कंपनी का मैनेजर है, उसके पिता सीआईएसएफ से रिटायर्ड हैं। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसे प्यार में धोखा मिलने के बाद से उसका लड़कियों पर से यकीन उठ गया है। इसलिए वह ऐसा करता था। पुलिस के मुताबिक रोहित अब तक 100 से ज्यादा डॉक्टर और इंजीनियर लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। वड़ोदरा के केस में उसने एक लड़की से ब्लैकमेलिंग के नाम पर 12 लाख रुपए वसूले हैं। बता दें कि पुलिस को उसके मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। रोहित बीते 10 साल से ये सब कर रहा है। अब तक वह भोपाल की आठ और दिल्ली की 10 लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है।

सोशल मीडिया पर खुद को डायमंड बताता था

आरोपी रोहित सोशल मीडिया पर अलग-अलग फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को फंसाता था। किसी प्रोफाइल में वह जज, पुलिस अफसर और किसी में तो डायमंड किंग बताता था। लड़कियों से दोस्ती कर उनका भरोसा जीतता था। फिर उन्हें वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने रोहित की 12 ई-मेल आईडी, 10 मोबाईल नंबर और 10 बैंक अंकाउट जब्त किए हैं।

Tags:
  • Telecom company manager cheated lakhs of rupees
  • manager earned lakhs of rupees by trapping girls in MP
  • manager threatened by making obscene videos of girls
  • MP Bhopal news
  • टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर ने लाखों रुपए ठगे
  • एमपी में लड़कियों को फंसाकर मैनेजर ने लाखों रुपए की कमाई
  • मैनेजर ने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर धमकी
  • एमपी भोपाल खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं