मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Jitendra Shrivastava | Feb 19, 2025, 06:30 IST
Temperature and AQI Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, आज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला नजर आ रहा है, जहां दिन में गर्मी तो रात में सर्द हवा लोगों को परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जहां तापमान के बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। वहीं रात के समय मौसम के ठंडा रहने से मौसम का मिला-जुला असर देखने मिल रहा है।
सोमवार को प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.8 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मध्य प्रदेश में सर्दी थोड़ी कम हुई है। राज्य के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ठंडा शहर पचमढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान 11.1 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नौ गांव में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। मंडला में तापमान 12.3 डिग्री और उमरिया में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इस स्थिति में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने ठंड बढ़ने पर आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।
![thesootr]()
देश के सबसे स्वच्छ शहर ओरछा की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी इंदौर की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा जिले की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 77 दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञानी के अनुसार 22-23 फरवरी से ठंड का तीसरा दौर आने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले चार दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 19 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 22-23 फरवरी को तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। फरवरी के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी सामने आया है। 18 फरवरी को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और रात में भी पारा बढ़ सकता है। 19 फरवरी को भी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
सोमवार को प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.8 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
न्यूनतम तापमान वाले 5 शहर...
thesootr
मप्र का AQI, ओरछा की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
\
मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari