इंदौर में घने fog के बीच एक घंटे हवा में रही फ्लाइट, तीन बार पायलट ने लैंड कराने का किया प्रयास, फिर जाना पड़ा अहमदाबाद

Chandresh Sharma | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में घने fog के बीच एक घंटे हवा में रही फ्लाइट, तीन बार पायलट ने लैंड कराने का किया प्रयास, फिर जाना पड़ा अहमदाबाद
इंदौर में घने fog के बीच एक घंटे हवा में रही फ्लाइट, तीन बार पायलट ने लैंड कराने का किया प्रयास, फिर जाना पड़ा अहमदाबाद

इंदौर में मावठे के बाद एकदम से गिरे तापमान के चलते गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम थी। इस दौरान हैदराबाद- इंदौर की फ्लाइट एक घंटे तक हवा मे चक्कर लगाती रही।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में मावठे के बाद एकदम से गिरे तापमान के चलते गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम थी। इस दौरान हैदराबाद- इंदौर की फ्लाइट एक घंटे तक हवा मे चक्कर लगाती रही। इस दौरान पायलट ने तीन बार लैंड कराने के प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए और फिर इसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पडा, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एक यात्री नीलेश उपाध्याय ने फ्लाइट के अंदर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट 11.30 बजे इंदौर पहुंची

सुबह 7.10 पर लैंड करना था, फिर 11.30 पर आई

इंडिगो की हैदराबाद इंदौर फ्लाइट नंबर 6E377 को सुबह 7:10 पर इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन इसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया और फिर मौसम ठीक होने के बाद अहमदाबाद से सुबह 10:40 पर इंडिगो ने भरी उड़ान 11:30 पर इंदौर में वापस लैंड हुई। .

पांच फ्लाइट डायवर्ट, ट्रेन भी लेट

शहर में गुरूवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छा गया। लोगों को 100 मीटर दूर का देखना में भी मुश्किल आई। सुबह 9.30 बजे तक इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली पांच फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। गुरुवार सुबह इंदौर से भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और जोधपुर जाने वाली रणथम्भौर एक्सप्रेस को कोहरे के कारण दिक्कतें आईं है। दूसरी ओर ट्रेन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ी।

मौसम में आगे क्या होगा?

मौसम विशेषज्ञ डॉ. जीडी मिश्रा का कहना है कि 2 दिसंबर के बाद तापमान धीरे-धीरे गिरेगा और ठंड चमकेगी। दो दिसंबर के बाद हवा का रुख बदलेगा। नमी कम होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक पारा 8 से 10 डिग्री तक जा सकता है। उत्तरी हवाएं चल रही है, एक चक्रवात भी सक्रिय है। अरब सागर में बने चक्रवाती घेरे के कारण नमी तो आ रही है। लेकिन बारिश नहीं होगी सिर्फ बादल छाएं रहेंगे। सुबह के समय कोहरा ज्यादा रह सकता है और रात को ओस ज्यादा गिर सकती है।

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इंदौर में 26 और 27 नवंबर को बारिश हुई थी, यह एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर में बने चक्रवाती घेरे के कारण हुई थी। नए विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर अगले कुछ दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। शुक्ला ने आगे बताया कि यह जो मौसम अभी बना हुआ है यह 1 दिसंबर के बाद कमजोर पड़ेगा जिसके बाद इंदौर में ठंड बढ़ेगी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Fog is going on in Indore
  • Indigo Airlines flight
  • Landing did not happen due to fog
  • इंदौर में फॉग चल रहा है
  • इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट
  • कोहरे की वजह से नहीं हुई लैंडिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं