इंदौर में जीनोम स्किवेंसिंग मशीन एक साल से ताले में बंद पड़ी, टेस्ट के लिए जरूरी केमिकल ही नहीं आए

Pratibha Rana | Dec 22, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में जीनोम स्किवेंसिंग मशीन एक साल से ताले में बंद पड़ी, टेस्ट के लिए जरूरी केमिकल ही नहीं आए
इंदौर में जीनोम स्किवेंसिंग मशीन एक साल से ताले में बंद पड़ी, टेस्ट के लिए जरूरी केमिकल ही नहीं आए

कोविड का जब दौर था, तब शासन, प्रशासन ने इंदौर में जीनोम स्किवेंसिंग लैब शुरू करने के लिए कई घोषणाएं की, प्रयास किए और और इसके बाद फिर सब ठंडा पड़ गया।

संजय गुप्ता, INDORE. आग लगने पर कुआं खोदने वाली बात सरकारी सिस्टम पर बिल्कुल सही बैठती है। कोविड का जब दौर था, तब शासन, प्रशासन ने इंदौर में जीनोम स्किवेंसिंग लैब शुरू करने के लिए कई घोषणाएं की, प्रयास किए और और इसके बाद फिर सब ठंडा पड़ गया। डब्ल्यूएचओ ने इसके लिए मशीन भी इंदौर को दे दी, लेकिन अधिकारी अभी तक इसमें लगने वाले जरूरी केमिकल ही नहीं ले पाई, जिसके चलते यह ताले में बंद है। अब फिर कोविड का हल्ला हुआ तो इंदौर से सेंपल टेस्ट के लिए भोपाल की लेब में भेजे जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज डीन बोले, अभी भोपाल जा रहे सेंपल

मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कहा कि WHO से यह मशीन मिली थी। नेशनल कम्युनिकल डीसिज सेंटर से जरूरी केमिकल आना है। अभी केंद्र ने भोपाल एम्स में जीनोम स्किवेंसिंग के लिए व्यवस्था की है, इसलिए वहीं पर सेंपल भेजे गए हैं।

एमआरटीबी में बनाया आईसोलेशन वार्ड

उधर केंद्र और राज्य सरकार के अलर्ट के बाद इंदौर ने कोविड को लेकर व्यवस्थाएं करना शुरू कर दी है। इसके लिए एमआरटीबी अस्पताल में एक 10 बैड का आईसोलेशन वार्ड अलग से बना लिया गया है और एक आईसीयू भी 6 बिस्तर का अलग कर दिया गया है। डीन डॉ. दीक्षित और और एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि हमारी व्यवस्थाएं पूरी है, ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है।

बस सतर्क रहें, इंदौर में एक्टिव केस एक ही बचा, दो ठीक हुए

वहीं नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि तीन मरीज एक्टिव केस थे। इसमें सभी होम आईसोलेशन में थे, जिसमें दो ठीक हो भी चुके हैं। केवल एक ही एक्विटव केस इंदौर में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। सर्दी, जुकाम हुआ है तो घर पर रहें और मास्क पहनें, ताकि दूसरों को संक्रमण नहीं हो।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • कोरोना
  • Corona
  • Corona failing rapidly in Madhya Pradesh
  • Genome Scavenging Machine
  • Genome Scavenging Machine stopped
  • मप्र में तेजी से फेल रहा कोरोना
  • जीनोम स्किवेंसिंग मशीन
  • जीनोम स्किवेंसिंग मशीन बंद पड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा