एक शख्स ने दूल्हा बनकर किया था ऐसा काम, 2 महीने बाद जाना पड़ा हवालात
Rahul Garhwal | Jan 14, 2024, 24:00 IST
एक शख्स ने दूल्हा बनकर किया था ऐसा काम, 2 महीने बाद जाना पड़ा हवालात
जानिए दूल्हे ने ऐसा क्या कर दिया कि उसे जेल जाना पड़ा।
INDORE. इंदौर में एक शख्स को शादी करना भारी पड़ गया। उसने कुछ महीने पहले दूल्हा बनकर ऐसा काम कर दिया था कि उसे अब जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल, शख्स ने 15 साल की लड़की से शादी की थी। जब बाल विवाह के मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने दूल्हे समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
29 नवंबर 2023 को हुई थी शादी
धार के रहने वाले 24 साल के युवक ने मऊ की लड़की से 29 नवंबर 2023 को शादी की थी। पुलिस ने बाल विवाह की शिकायत मिलने पर दुल्हन की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। लड़की की उम्र 15 साल थी। इसके बाद पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
कौन-कौन आरोपी ?
थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने बताया कि बाल विवाह के मामले में लड़की के माता-पिता, दूल्हा, दूल्हे के पिता और शादी कराने वाले पुजारी समेत 2 बारातियों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में अन्य अधिनियम के प्रावधान जोड़ेंगे। बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह करने पर 2 साल का कठोर कारावास या 1 लाख रुपए जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj