द सूत्र परिवार आपकी शुभेच्छाओं के लिए कृतज्ञ है
The Sootr | Oct 19, 2025, 21:24 IST
Photograph: (The Sootr)
द सूत्र परिवार दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता है और 17 अक्टूबर के वाकये पर कृतज्ञता व्यक्त करता है। द सूत्र सभी मीडिया संस्थानों, प्रेस क्लबों, पत्रकारों और पाठकों का आभार व्यक्त करता है।
नमस्कार,
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…
पुरानी कहावत है कि सच कहने की कीमत चुकाना पड़ती है…
मगर फिर भी “सत्यमेव जयते” ही कहा जाता है…
फिर दिवाली तो असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है,
फिर thesootr कैसे यह महापर्व न मनाता…
17 अक्टूबर को मेरे (आनंद पांडे) और हरीश दिवेकर जी के साथ जो कुछ वाकया हुआ, वह आप जानते ही हैं। हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरे देश से जिस तरह से प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उनसे हम कृतज्ञ हैं। हमारा भरोसा और भी पक्का हो गया है कि सच को उजागर करने की इस लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं…। कानूनी कारणों से हम, बहुत सारी बातें फिलहाल करने की स्थिति में नहीं हैं, मगर आप सभी को भरोसा दिलाते हैं कि
हम आगे भी जनपक्ष की पत्रकारिता करते रहेंगे। बाजार और मीडिया बिरादरी में कई तरह की अफवाहें और तथ्यहीन बातें चल रही हैं। हम दोनों स्वस्थ हैं और पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम में जुट गए हैं। Thesootr आप सभी के समर्थन और शुभकामनाओं का आभारी है।
हम आभारी हैं, विशेष रूप से सभी मीडिया संस्थान, देशभर के प्रेस क्लब, स्वतंत्र पत्रकार, शुभेच्छु, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, भड़ास फॉर मीडिया। हम आभारी हैं, उन आम लोगों, thesootr के पाठकों और दर्शकों के जिन्होंने अपने फोन और सोशल मीडिया सहित दूसरे माध्यमों से thesootr की पत्रकारिता पर हमेशा की तरह भरोसा बरकरार रखा।
आपके ही भरोसे द सूत्र ने हमेशा उत्कृष्ट स्तर की पत्रकारिता की है। हमने हमेशा सवाल उठाए हैं, पालकी नहीं।
आपका विश्वास ही हमारी अक्षय पूंजी है। इसे हम टूटने नहीं देंगे।
शुभ दिवाली
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…
पुरानी कहावत है कि सच कहने की कीमत चुकाना पड़ती है…
मगर फिर भी “सत्यमेव जयते” ही कहा जाता है…
फिर दिवाली तो असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है,
फिर thesootr कैसे यह महापर्व न मनाता…
17 अक्टूबर को मेरे (आनंद पांडे) और हरीश दिवेकर जी के साथ जो कुछ वाकया हुआ, वह आप जानते ही हैं। हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरे देश से जिस तरह से प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उनसे हम कृतज्ञ हैं। हमारा भरोसा और भी पक्का हो गया है कि सच को उजागर करने की इस लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं…। कानूनी कारणों से हम, बहुत सारी बातें फिलहाल करने की स्थिति में नहीं हैं, मगर आप सभी को भरोसा दिलाते हैं कि
thesootr न दबा है न झुका है।
हम आभारी हैं, विशेष रूप से सभी मीडिया संस्थान, देशभर के प्रेस क्लब, स्वतंत्र पत्रकार, शुभेच्छु, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, भड़ास फॉर मीडिया। हम आभारी हैं, उन आम लोगों, thesootr के पाठकों और दर्शकों के जिन्होंने अपने फोन और सोशल मीडिया सहित दूसरे माध्यमों से thesootr की पत्रकारिता पर हमेशा की तरह भरोसा बरकरार रखा।
आपके ही भरोसे द सूत्र ने हमेशा उत्कृष्ट स्तर की पत्रकारिता की है। हमने हमेशा सवाल उठाए हैं, पालकी नहीं।
आपका विश्वास ही हमारी अक्षय पूंजी है। इसे हम टूटने नहीं देंगे।
शुभ दिवाली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari